{"_id":"5e9dacd08ebc3ed5710e3c2c","slug":"varanasi-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-police-trying-to-solve-the-death-knell","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही पुलिस
Mon, 20 Apr 2020 07:54 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
demo
वाराणसी के लंका थाना के नुआंव टड़िया निवासी कृष्णकांत पटेल (22) का शव सोमवार को उसके घर से कुछ दूर पर आम की पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नुआंव टड़िया के कृपाशंकर पटेल खेती के अलावा पेंटिंग का काम करते हैं। इनके दो बेटों और एक बेटी में कृष्णकांत पटेल छोटा था।
विज्ञापन
सोमवार को कृष्णकांत घर से खाना खाकर निकला और कुछ दूरी पर जाकर साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटक गया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी के अनुसार, 13 अप्रैल को युवक छितूपुर स्थित मामा के घर किसी की मौत होने के कारण गया था और वहां से दो दिन पहले ही आया था। युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल कर उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन