फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi A defeated Agra B in Kho-Kho

Varanasi News: खो-खो में वाराणसी ए ने आगरा बी को हराया

Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Varanasi A defeated Agra B in Kho-Kho
सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में बुधवार से दो दिवसीय क्षेत्रीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह और प्राचार्य शशिकांत राय ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहले दिन वाराणसी की ए टीम ने आगरा की बी टीम को कड़े मुकाबले में पराजित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सात क्लस्टर की टीमों ने भाग लिया है। इसमें हरिद्वार, आगरा ए, आगरा बी, लखनऊ ए, लखनऊ बी, वाराणसी ए और वाराणसी बी की छात्राएं शामिल हैं। हर क्लस्टर से 36 छात्राएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में प्रतिभाग कर रही हैं। उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और आपसी भाईचारा बढ़ाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य शशिकांत राय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed