Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 2 million names removed electoral rolls across 17 districts including 283000 voters from Kashi

वाराणसी: 17 जिलों में 25 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, इनमें काशी के 2.83 लाख वोटर; लिस्ट विधायकों को सौंपी गई

Sun, 15 Nov 2026 11:59 AM IST
Aman Vishwakarma राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 11:59 AM IST
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत वाराणसी समेत 17 जिलों में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं। इनमें काशी के 2.83 लाख वोटर शामिल हैं। मतदाता सूची से नाम कटने के बाद भाजपा का चुनावी गणित प्रभावित होने की आशंका है। पार्टी ने कोर वोटरों की सूची विधायकों को सौंपकर आगे की रणनीति शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Varanasi 2 million names removed electoral rolls across 17 districts including 283000 voters from Kashi
एसआईआर...लिस्ट विधायकों को सौंपी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईआर के बाद सूची से बाहर हुए मतदाताओं के नाम ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। काशी क्षेत्र के 17 जिलों में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इन सबको भाजपा अपना कोर वोटर मानती है।

विज्ञापन


जौनपुर के ही नाै विधानसभा क्षेत्रों से 4.88 लाख मतदाताओं के नाम हटे हैं जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वाराणसी में 2.83 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। वाराणसी की कैंट और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर है। उत्तरी विधानसभा सीट भी प्रभावित है। जौनपुर की मड़ियाहूं और शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटे हैं। अब भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर छूटे पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने में जुट गई है।
विज्ञापन


मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर नाम कटने से भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बदल दी है। पार्टी के आंतरिक आकलन के मुताबिक संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण काशी क्षेत्र से ही 25 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। जिलावार आंकड़ों में जौनपुर सबसे आगे है।  प्रयागराज में 4.40 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। चंदौली में 2,29,710 और भदोही में 2,06,187 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मतदाता सूची से सबसे ज्यादा नाम हिंदुओं के कटे हैं।  जौनपुर की मड़ियाहूं और शाहगंज पर भी नजर : जौनपुर में 4.88 लाख नाम कटने के बाद जिले की नाै विधानसभा सीटों पर भाजपा की विशेष नजर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मड़ियाहूं और शाहगंज विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम बाहर हुए हैं। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में भी करीब 22 हजार नाम कटने की जानकारी सामने आई है। यहां से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने की कवायद शुरू कर दी है।

विधायकों को सौंपा गया क्षेत्रवार ब्योरा : शुक्रवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में काशी क्षेत्र के विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का ब्योरा सौंपा गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसमें यह बताया गया कि किस क्षेत्र में कितने नाम कटे हैं और किन इलाकों में इसका अधिक असर है। 

10 से 25 हजार मतदाताओं के नाम जुड़वाने का लक्ष्य : भाजपा की रणनीति केवल कटे नामों की संख्या का आकलन करने तक सीमित नहीं है। पार्टी अब बूथ स्तर पर ऐसे मतदाताओं की पहचान करना चाहती है, जो पात्र होने के बावजूद सूची से बाहर हो गए हैं। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से 25 हजार तक पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथ पर कम से कम 50 मतदाताओं तक पहुंचने की योजना है।  

17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची : निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इस पर दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। 

वाराणसी की तीन विधानसभा सीटों पर ज्यादा असर 
कैंट और रोहनिया विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र भी इससे प्रभावित है। विधायकों को सौंपे गए ब्योरे में विधानसभा क्षेत्रों में कटे नामों की संख्या और प्रभावित इलाकों की जानकारी दी गई है। अब संगठन की कोशिश है कि बूथवार समीक्षा कर उन पात्र मतदाताओं की पहचान की जाए जिनके नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो सके हैं।

जीत का अंतर बढ़ाने के लिए नई रणनीति
भाजपा इस पूरी कवायद को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रही है। पार्टी की कोशिश है कि मतदाता सूची में हुई कटौती से प्रभावित बूथों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाए। विधायकों को मिले क्षेत्रवार आंकड़ों के आधार पर यह भी समीक्षा होगी कि किन बूथों पर पार्टी को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने पर भी जोर रहेगा। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव में बूथ प्रबंधन मजबूत कर पिछली बार से अधिक अंतर से जीत हासिल करना है।

कार्यशाला में तय की गई रूपरेखा के संबंध में बैठकें कर कार्यकर्ताओं को बता दिया गया है। घर-घर जनसंपर्क भी 17 नवंबर से शुरू कर रहे हैं।  - अशोक चौरसिया, अध्यक्ष, काशी क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed