फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 1.5% late payment surcharge charged because electricity bill not received on phone

Varanasi News: फोन पर बिजली बिल नहीं आने पर 1.5% देना पड़ रहा लेट पेमेंट सरचार्ज, उपभोक्ता हो रहे परेशान

Sat, 04 Jul 2026 03:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Jul 2026 03:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में उपभोक्ताओं को दो-दो महीने बिल की सूचना मोबाइल पर नहीं मिल रही। वहीं फोन पर बिजली बिल नहीं आने पर 1.5% लेट पेमेंट सरचार्ज देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi 1.5% late payment surcharge charged because electricity bill not received on phone
Electricity - फोटो : AdobeStock

विस्तार

बिजली निगम बिलिंग प्रणाली से इन दिनों हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को दो-दो महीने बिल की सूचना मोबाइल पर नहीं मिल रही। कई लोगों को तीन महीने से अधिक समय से भी बिल की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस कारण उनके ऊपर भार बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं को हर महीने 1.5% की दर से लेट पेमेंट सरचार्ज भी देना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


जिले में 8 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग सभी के यहां मीटर लगे हैं। करीब 2.20 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए थे जिन्हें बदल कर पोस्टपेड किया जा रहा है। शेष के यहां साधारण स्मार्ट मीटर लगे हैं। बिजली निगम की ओर से इन दिनों कई उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल पर बिल का संदेश प्राप्त नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


यह स्थिति किसी एक महीने की नहीं है। कई उपभोक्ताओं को दो या तीन महीने में भी बिल नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को दो या फिर तीन महीने का बिल एक साथ जमा करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें अधिक और बड़ी धनराशि जमा करनी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी

  • कई महीनों से बिल का मैसेज मोबाइल पर नहीं आ रहा है, जबकि नंबर अपडेट करा चुके हैं। शिकायत के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दो-दो महीने पर बिल जमा करते हैं। -कौशल अग्निहोत्री, सिद्धेश्वरी गली
  • मीटर लगा, लेकिन मोबाइल पर मैसेज कभी नहीं आया। कुछ दिन पहले नंबर अपडेट कराया गया था फिर भी नहीं आता। जब समय मिलता है जा के बिल निकलवा कर जमा करते हैं। -आश्व रस्तोगी, सिंधिया घाट
  • बिल कभी भी हर महीने नहीं मिल रहा। इस महीने भी दो महीने का बिल इकट्ठा जमा किया है। निगम को यह व्यवस्था सुधारनी चाहिए। एक साथ बिल जमा करने पर भार पड़ता है। -लक्ष्मी सिंह, लहरतारा


बार बार ट्रिपिंग से हुई परेशानी
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की ट्रिपिंग ने शुक्रवार को सभी को परेशान किया। शिवपुर में सुबह से लेकर रात तक 4 से 5 बार ट्रिपिंग हुई। शाम 3 बजे के करीब लाइट एक घंटे के लिए काटी गई। रोहनिया उपकेंद्र से दिन भर में 5 से 7 बार ट्रिपिंग हुई। कछवां रोड क्षेत्र के ठटरा उपकेंद्र से दिन भर में 4 से 5 बार ट्रिपिंग हुई और शाम को 4 से 5.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक कटौती भी हुई। उधर, लोहता व आसपास के कई क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग रही।

जिस भी उपभोक्ता के यहां मैसेज नहीं आ रहा है वो शिकायत दर्ज कराएं। मोेबाइल नंबर गलत होने के कारण समस्या है। इन मामलों में गड़बड़ी मिलने पर तत्काल मीटर भी बदलवाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की शिकायत न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -विनीत मौर्या, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed