{"_id":"603558d98ebc3ee912539740","slug":"varanais-city-news-vns5764293151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं खुला सिंह द्वार, समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं खुला सिंह द्वार, समस्या बरकरार
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में सभी कक्षाओं को पूरी क्षमता के साथ चलाए जाने की मांग को लेकर सोमवार से धरने पर बैठे छात्रों की मांग दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो पाई। लिहाजा मंगलवार को भी पूरे दिन भर सिंह द्वार बंद रहा।
सिंह द्वार बंद होने से लंका-नरिया मार्ग, मालवीय चौराहे से सामने घाट मार्ग आदि जगहों पर जाम रहा। भीषण जाम लगने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने पर बैठे छात्रों ने केवल एंबुलेंस को ही अंदर जाने दिया। उधर बीएचयू प्रशासन ने दूसरे दिन भी छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। छात्रों ने बीएचयू प्रशासन द्वारा जारी आदेश की प्रतियां जलाकर नाराजगी जाहिर की।
वहीं धरना के चलते लंका-नरिया मार्ग पर लगे जाम में फंसे लंका इंस्पेक्टर ने ठेला-पटरी दुकानदारों को लाठी पटककर खदेड़ा। सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को कड़ी हिदायत देते हुए दोबारा दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी। बीएचयू में प्रवेश पाने के लिए लोगों को नरिया, करौंदी, हैदराबाद गेट और इधर भगवानपुर के रास्ते सीर गोवर्धनपुर, छित्तुपुर गेट का उपयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
पार्किंग की जगह पर लग रहे ठेले, खोमचे
लंका बाजार में अतिक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। लंका-रविदास गेट तक सड़क की दोनों पटरियों पर अवैध रूप से ठेले की दुकानें लग रही हैं। पार्किंग के स्थान पर दुकानें और सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं। इसके चलते बाजार में रोजाना जाम लग रहा है। इलाके के लोग बताते हैं कि अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों के आगे की जगह को ठेले खोमचे वालों को दैनिक शुल्क पर दे दिए हैं। जाम का एक प्रमुख कारण यह भी है। इधर लंका-नरिया मार्ग पर सड़क की दोनों लेन में निजी एंबुलेंस की अवैध पार्किंग बना दी गई है।