{"_id":"5b87fda142c79246344b3620","slug":"varaanasi-minor-boy-kidnaped-from-juveniles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः बाल सुधार गृह से आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ने आया किशोर अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः बाल सुधार गृह से आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ने आया किशोर अगवा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह से पश्चिमपुर सातों महुआ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ने आया 14 वर्षीय किशोर मंगलवार को गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोर का पता नहीं लगा तो बुधवार की देर शाम प्रधानाचार्य ने अज्ञात के खिलाफ छात्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस किशोर की खोजबीन के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी के निर्देश पर बाल संरक्षण गृह में रह रहे हार्दिक पांड्या को बीते 20 अगस्त को आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ने के लिए कक्षा छह में दाखिल कराया गया था। 28 अगस्त की सुबह विद्यालय के अधीक्षक और सहायक अधीक्षक की मौजूदगी में छात्रों को नाश्ता दिया जा रहा था।
इसी दौरान पता लगा कि हार्दिक गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी हार्दिक का पता नहीं लगा तो प्रधानाचार्य रेखा कुशवाहा ने बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद सिंह विद्यालय पहुंचे और सभी से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।