फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   facbook page will help in admission at bhu

बीएचयू में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए ‘फेसबुक पेज’

Fri, 20 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 20 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
facbook page will help in admission at bhu
बीएचयू के छात्रों द्वारा तैयार किया गया ‘बीएचयू इंट्रेंस एग्जाम’ नाम से पेज - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल इंडिया के इस दौर में बीएचयू के छात्रों ने खास पहल की है। उन्होंने बीएचयू के अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षाओं की छोटी-बड़ी जानकारियों से नए अभ्यर्थियों को जोड़ने के लिए फेसबुक पर एक पेज बनाया है।
विज्ञापन

बीएचयू में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के इस माध्यम से सहूलियत देने की कोशिश की गई है।  बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो रही है।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए पिछले साल देश भर के साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सीमित सीटों के लिए हजारों अभ्यर्थियों के बीच कंप्टीशन काफी मुश्किल होता है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मेहनत और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शहर भर में कई कोचिंग संस्थान में भी चल रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की मदद के लिए बीएचयू के कुछ छात्रों ने ‘बीएचयू इंट्रेंस एग्जाम’ के नाम पर फेसबुक पेज बनाया है। 


एक जनवरी 2017 से इस पेज पर पिछले साल हुई प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अपलोड किए जा रहे हैं ताकि इसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी कर सकें। अब तक बीएससी गणित, पीजी मास कम्यूनिकेशन, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, एमकॉम, एमएससी जूलॉजी, एलएलबी, बीए सोशल साइंस, बीए आर्ट्स, बीएससी बायो, बीएचयू कृषि, बीएफए, बीकॉम, इस फेसबुक पेज छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ तमाम महत्वपूर्ण तिथियों, प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed