फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vande matram and and national anthom is compulsory in varanasi nagar nigam

वाराणसी नगर निगम सदन में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान अनिवार्य

Sun, 02 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वारा
ब्यूरो,अमर उजाला,वारा Updated Sun, 02 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
vande matram and and national anthom is compulsory in varanasi nagar nigam
महापौर ने नगर आयुक्त को जारी किया निर्देश - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक में राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ अनिवार्य कर दिया गया है। शनिवार को सदन में वंदेमातरम गाए जाने पर भाजपा और विपक्षी पार्षद आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


हंगामे से आधे घंटे तक बैठक की कार्यवाही बाधित हुई थी। रविवार को महापौर रामगोपाल मोहले ने राष्ट्रगान के साथ ही वंदेमातरम के गायन को अनिवार्य करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही को जारी आदेश में महापौर ने कहा है कि  नगर निगम सदन की प्रत्येक बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ और समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से होगी। महापौर ने कहा है कि वंदेमातरम राष्ट्रीय भावना और जन आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर का दावा है कि सदन में पहले भी वंदे मातरम के गायन की परंपरा रही है। शनिवार को कुछ विपक्षी पार्षदों ने विरोध कर इसका अपमान किया है। अभद्र टिप्पणी करने और नारेबाजी करने वाले इन पार्षदों को चिह्नित किया जा रहा है।


विधिक सलाह लेकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शनिवार की दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भाजपा पार्षद की तरफ से वंदेमातरम के गायन का प्रस्ताव लाया गया था। इसे नई परंपरा की शुरुआत बताते हुए सपा, कांग्रेस और बसपा के पार्षदों ने कड़ी नाराजगी जताई थी।

उनका कहना था कि वे भी इस गीत का सम्मान करते हैं लेकिन इसे जबरिया थोपा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed