फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat train delayed by 3.5 hours afternoon train arrived in evening passengers inconvenienced

Fog in UP: कोहरे का असर...वंदेभारत 3.30 घंटे लेट, दोपहर की ट्रेन शाम को आई; यात्री परेशान

Tue, 16 Dec 2025 06:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 06:30 AM IST
सार

Varanasi News: कोहरे का असर ट्रेन और बस यात्राओं पर होने लगा है। आए दिन ट्रेनें विलंब और कैंसिल हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से शाम को पहुंची।

विज्ञापन
Vande Bharat train delayed by 3.5 hours afternoon train arrived in evening passengers inconvenienced
कोहरे के चलते देरी से पहुुंची ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वांचल में घने कोहरे की वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ रेल संचालन पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिल्ली, मुंबई, देहरादून से आने वाली कुल छह ट्रेन लेट से स्टेशन पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह नई दिल्ली से चलकर दोपहर में आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से शाम को पहुंची। पिछले तीन-चार दिनों से कोहरे का असर वाराणसी समेत आसपास के जिलों में देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि लगातार  ट्रेन भी देरी से पहुंच रही है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह 6 बजे नई दिल्ली से चलने वाली 22436 वन्देभारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे की जगह  3:30 घंटे लेट होकर 5:30 बजे शाम को वाराणसी स्टेशन आई। अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली से चलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस रात 11.05 बजे की जगह भोर मे 3.45 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई फजीहत

12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार सुबह 8:05 की जगह  5 घंटा 50  मिनट की देरी से दोपहर में 1.55बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस सोमवार के दोपहर 12:25 की जगह 50 मिनट की देरी से वाराणसी स्टेशन पर 1.15 पर आई।

11071 कामायनी एक्सप्रेस शाम 7:45 बजे की जगह 40 मिनट की देरी से 8:25 पर वाराणसी रेलवे स्टेशन आई। देहरादून से आने वाली 12370 कुंभ एक्सप्रेस दोपहर में 1:10 की जगह 1 घंटा 10 मिनट की देरी से 2.20 बजे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed