फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat train and flights delayed due to fog in Varanasi

UP: कोहरे ने रोकी वंदे भारत की रफ्तार, दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं ट्रेनें; विमानों की रफ्तार भी थमी

Mon, 15 Dec 2025 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Dec 2025 12:12 PM IST
सार

Varanasi Weather: वाराणसी समेत यूपी में कोहरे और सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। कोहरे के कारण विमान और ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। दो से तीन घंटे की देरी से ट्रेनें पहुंच रही हैं। 

विज्ञापन
Vande Bharat train and flights delayed due to fog in Varanasi
train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी समेत अन्य जगहों पर तीन दिन से कोहरा छाने का असर दिखने लगा है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी नई दिल्ली, मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें वाराणसी/बनारस रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। रविवार को कुल 10 ट्रेनें लेट रहीं। इसमें दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन भी तीन घंटे लेट हो गई। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


कोहरे की वजह से विमान के साथ-साथ ट्रेन संचालन भी प्रभावित हो रहा है। नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार दोपहर में निर्धारित समय दोपहर 2 बजे की जगह 1 घंटा 35 मिनट की देरी से 3.35 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। अपराह्न 3 बजे दिल्ली से चलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचने का समय है लेकिन कोहरे की वजह से यह ट्रेन 2 घंटे की देरी से आई। 
विज्ञापन


14006 लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार से चलकर सुबह 6 बजे की जगह 6.20 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 की जगह 6.30 बजे बनारस स्टेशन पर आई। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की जगह 2 घंटे 50 मिनट की देरी से सुबह 10.55 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली से बनारस आने वाली 12582 बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की जगह दोपहर 12.35 बजे बनारस स्टेशन पर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से वाराणसी आने वाली 22177 महानगरी एक्सप्रेस रविवार सुबह 3.35 बजे की जगह 20 मिनट देरी से 3.55 बजे पहुंची। 15017 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 1 बजे की जगह वाराणसी स्टेशन से 1.55 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई। 11061 एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 12.25 की जगह 25 मिनट की देरी से 12.50 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंची। 01027 दादर गोरखपुर स्पेशल ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर रात 9.45 बजे की जगह 3 घंटे की देरी से पहुंची।  

इसे भी पढ़ें; UP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आज आएंगे जौनपुर, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता को देंगे श्रद्धांजलि

कोहरे के कारण देरी से पहुंचे छह विमान, एक कैंसिल
कोहरे के कारण विमानों की रफ्तार थम गई है। रविवार को भी विमानों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक कुल छह विमान लेट से पहुंचे। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान निरस्त कर दिया गया। इंडिगो की मुंबई से वाराणसी की उड़ान संख्या 6 ई 5123 तीन घंटे 15 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली से वाराणसी की उड़ान संख्या एआई 2495 दो घंटे 51 मिनट, अकासा एयरलाइंस की बंगलूरू-वाराणसी की उड़ान संख्या एकेजे 1421, 21 मिनट, इंडिगो की गाजियाबाद से वाराणसी की उड़ान संख्या 6ई2571 एक घंटे 45 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाहरजाह से वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 47 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंचा। 

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1223 को ऑपरेशनल कारणों से रद्द किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार कोहरे के कारण विमान देरी से पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्री विमानों के बारे में पहले से जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट पहुंचे जिससे उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed