फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat special train will run between New Delhi-Patna via PDDU Nagar.

Varanasi News: पीडीडीयू नगर होकर नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदेभारत स्पेशल ट्रेन

Tue, 31 Oct 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat special train will run between New Delhi-Patna via PDDU Nagar.
त्योहार में यात्रियों को सीट की कमी को देखते हुए नई दिल्ली-पटना के बीच वंदेभारत स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होगा। 11 नवंबर से यह ट्रेन पीडीडीयू नगर, प्रयागराज समेत अन्य स्टेशनों के रास्ते आवाजाही करेगी। नई दिल्ली से पीडीडीयू नगर का सफर यह ट्रेन लगभग दस घंटे में पूरी करेगी। जबकि पीडीडीयूनगर से पटना की दूरी मात्र तीन घंटे में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नई दिल्ली के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 02252/02251 नई दिल्ली- पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (छह फेरे) के लिए चलाई जा रही है। 02252 नई दिल्ली-पटना ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 7.25 बजे खुलेगी और शाम 7:00 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी दिशा में 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 12, 15 व 17 नवंबर को पटना स्टेशन से सुबह 7.30 बजे खुलेगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, बक्सर व आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed