फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat Express train will reach Ranchi from Varanasi in 6.20 hours

Vande Bharat Train: काशी से रांची का सफर हुआ आसान, वंदे भारत से 6:20 घंटे में पूरी होगी यात्रा; जानें- शेड्यूल

Sun, 10 Mar 2024 11:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 11:41 AM IST
सार

काशीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब वाराणसी से रांची पहुंचने में 6:20 घंटे लगेंगे।वाराणसी-रांची वंदे भारत सुबह 5.30 बजे वाराणसी कैंट से खुलेगी और दोपहर 12.20 बजे रांची पहुंचेगी। पटना-लखनऊ वंदे भारत और रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को 12 मार्च को हरी झंडी दिखाई जाएगी। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express train will reach Ranchi from Varanasi in 6.20 hours
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीवासियों को एक और वंदे भारत की सौगात मिलेगी। पटना-लखनऊ वंदे भारत और रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार बिहार से वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। रांची से शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन 6.20 घंटे में वाराणसी का सफर तय करेगी। अधिकतर रफ्तार 130 किमी की होगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि वाराणसी-रांची वंदे भारत सुबह 5.30 बजे वाराणसी कैंट से खुलेगी और दोपहर 12.20 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और शाम 7.40 बजे कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची, लोहरदगा, टोरी, गढ़वा, गया और पीडीडीयू नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा।
विज्ञापन


उधर, पटना-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस ट्रेन के संचालन के बाबत कामर्शियल और संरक्षा और सुरक्षा संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। पटना से आरा, बक्सर और पीडीडीयूनगर, कैंट वाराणसी, अयोध्या धाम स्टेशन होते हुए यह ट्रेन लखनऊ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed