फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat departed for Delhi from Varanasi Cantt Station with delay of 3 hours and 30 minutes

मुश्किल में सफर: कैंट स्टेशन से 3.30 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत, यात्रियों में नाराजगी

Mon, 21 Sep 2026 11:14 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 21 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन से 3.30 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए वंदेभारत रवाना हुई। ऐसे में वंदे भारत की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
Vande Bharat departed for Delhi from Varanasi Cantt Station with delay of 3 hours and 30 minutes
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। इस वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लगातार दूसरे दिन वंदे भारत की लेटलतीफी की वजह से यात्रियों ने नाराजगी जताई। शनिवार को भी वंदे भारत वाराणसी से चार घंटे विलंब से रवाना हुई थी।

विज्ञापन


वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस के रवाना होने का निर्धारित होने का समय अपराह्न तीन बजे है। रविवार को यह ट्रेन शाम 6:30 बजे कैंट स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन के दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में भी करीब 3.45 घंटे की देरी हुई। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर दो बजे पहुंचती है और करीब एक घंटे बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। लेकिन, रविवार को नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे के बजाय 8:20 बजे चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से ये ट्रेन वाराणसी दोपहर दो बजे कैंट स्टेशन पहुंचने के बजाय शाम 5:45 बजे पहुंची। इसके बाद यही ट्रेन शाम 6:30 बजे रवाना हुई। ट्रेन के विलंब होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed