फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Van Mahotsav 2024: 255 saplings were planted on the first day of Van Mahotsav

Van Mahotsav 2024:वन महोत्सव के पहले दिन 255 पौधे रोपे गए

Tue, 02 Jul 2024 06:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav 2024: 255 saplings were planted on the first day of Van Mahotsav
पहली जुलाई को वन महोत्सव के तहत सोमवार को कई स्थानों पर पौधरोपण हुआ। वन विभाग की ओर से सेंट्रल जेल परिसर शिवपुर, चौबेपुर और सारनाथ में 255 से अधिक पौधे लगाए गए। वहीं, नर्सरी में किसानों को पौधे लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वन संरक्षक रवि सिंह ने सेंट्रल जेल परिसर शिवपुर में अशोक का पौधा लगाकर कैदियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। वन अधिकारी स्वाति ने स्वर्ण चंपा का पौधा रोपित कर काशी को हरा भरा रखने का आह्वान किया। यहां भारत विकास परिषद के नेशनल प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण जायसवाल एवं क्षेत्रीय सचिव पर्यावरण सुनील धवन ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मीना अग्रवाल ने सात कैदियों को हियरिंग एड मशीन दी। इस दौरान अखिलेश कुमार गौड़, राजकुमार गुप्ता, राकेश मिड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर सारनाथ, काशी स्टेशन, बाबतपुर में भी वन महोत्सव का शुरुआत हुई। सारनाथ स्थित वन विभाग के पार्क में महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमितानंद थेरो ने उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार के साथ पौधरोपण किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 17 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टेकोमा, सावनी रेड, पिंक, पर्पल, सफेद, एक्सोरा रेड, प्लूमेरिया पिंक, प्लूमेरिया पुडिका, हेलीकोनिया, बर्ड ऑफ पैराडाइज, ट्रंपेट वाइन, ग्लोरी ट्री, गार्लिक क्रीपर, पैशन फ्लावर रेड एंड पर्पल, टबेबिया, स्पेथोडिया समेत कई तरह के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस इंडिया संस्था ने सोमवार को पौधरोपण किया। इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थान के युवा शामिल हुए। वेस इंडिया के निदेशक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया उपस्थित युवाओं को वन महोत्सव के उद्देश्य और उसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed