फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishno Mata temple donation box broken and theft cash in varanasi

Varanasi: वैष्णो माता मंदिर के दान पेटी का ताला खोलकर नकदी उड़ा ले गए चोर, पूजा करने पहुंचे पुजारी के उड़े होश

Tue, 26 Mar 2024 12:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Mar 2024 12:54 PM IST
सार

वाराणसी जिले के वैष्णो माता मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर में रखे दान पेटी का ताला खोलकर दान के सारे पैसे उड़ा ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा। 

विज्ञापन
Vaishno Mata temple donation box broken and theft cash in varanasi
वैष्णो माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के तिलमापुर स्थित रंगीन दास पोखरा के पास वैष्णो माता मंदिर के दान पेटी का ताला खोलकर चोरों ने नगदी चोरी उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। 

विज्ञापन


यह है मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार, आशापुर चौकी अंतर्गत रंगीन दास पोखरा पर मां वैष्णो देवी के गुफा में रखे दान पात्र का ताला खोलकर चोरों ने उसमें रखे लगभग 80 हजार रुपये को पार कर दिया। चोरी की घटना तब प्रकाश में आया, जब मंदिर के पुजारी सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए गए।
विज्ञापन


पुजारी प्रभु मिश्रा ने देखा कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार कटा हुआ है और मॉनिटर में किसी भी कैमरे का चित्र नहीं आ रहा था। इस पर चोरी की आशंका होने पर पुजारी ने मंदिर के व्यवस्थापक देवी प्रसाद मिश्र को बुलाया तब पता चला कि चोर छत के रास्ते वैष्णो देवी की गुफा में प्रवेश कर दान पेटी के ताले को नकली चाभी से खोलकर इसमें रखे सभी 25 दिन के चढ़ावे को समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आशापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। चोरी की घटना में अभी तक प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed