फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishno Devi shrine visitors relief soon

वैष्णो देवी धाम के दर्शनार्थियों को राहत जल्द

Fri, 25 Sep 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 25 Sep 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi shrine visitors relief soon
वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। इसके लिए आईआरसीटीसी का पैकेज लेने वाले यात्रियों को अब तक लखनऊ से यात्रा सुविधा मुहैया कराई जाती थी लेकिन अब तैयारी है कि वाराणसी से बेगमपुरा एक्सप्रेस के जरिये उन्हें सीधी यात्रा सेवा मुहैया कराई जाए। गुरुवार को आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर (सीआरएम) के तौर पर अपने पहले वाराणसी दौरे पर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कैंट स्टेशन पर तीन डीलक्स बाथरूम बनवाए जाने के योजना के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


सीआरएम ने बताया कि डीलक्स बाथरूम प्लेटफार्म नंबर चार-पांच, छह-सात व आठ-नौ पर बनाए जाएंगे। इसके लिए दस लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। काम जल्द से जल्द शुरू हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। सीआरएम ने बताया कि वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने वाले वाराणसी और आसपास के श्रद्धालुओं को जल्द ही कुछ नई सहूलियतें मिलेंगी। अभी वैष्णोदेवी जाने वाले यात्री जब आईआरसीटीसी का पैकेज लेते हैं तो उन्हें लखनऊ से अपनी यात्रा आरंभ करनी होती है लेकिन अब उनका प्रयास है कि ये श्रद्धालु वाराणसी से ही अपना सफर शुरू कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed