फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaishali Bank scam ED raids director flat in Varanasi seizes cash and important documents

वैशाली बैंक घोटाला : वाराणसी में निदेशक के फ्लैट पर ED ने मारा छापा, देर रात तक चली कार्रवाई; जानें मामला

Sat, 11 Jan 2025 03:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 03:14 AM IST
सार

Varanasi News : ईडी और बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर रात तक बैंक के निदेशक के फ्लैट में जांच-पड़ताल की। नकदी और जरूरी कागजात को कब्जे में ले लिया गया है। इसके पहले परिजनों ने विरोध जताया तो बिहार पुलिस ने अपना परिचय बताया। इसके बाद जांच में सहयोग की हिदायत दी।

विज्ञापन
Vaishali Bank scam ED raids director flat in Varanasi seizes cash and important documents
इसी फ्लैट में ईडी और बिहार पुलिस ने की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली शहरी विकास कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में बैंक के निदेशक के आशापुर स्थित बुद्धा हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में शुक्रवार को ईडी ने छापा मारा। अलसुबह पहुंची ईडी और बिहार पुलिस की टीम ने देर रात तक फ्लैट और अन्य स्थानों की जांच की।

विज्ञापन


वित्तीय अनियमितता और बैंक से लेनदेन समेत अन्य मामलों में ईडी ने निदेशक के परिजनों से भी पूछताछ की। कई दस्तावेज और लैपटाॅप की जांच की। कुछ नकदी और अन्य कई अहम दस्तावेज भी ईडी ने जब्त किया है। रात तक जांच की कार्यवाही जारी रही।
विज्ञापन


पटना निवासी बैंक के निदेशक आशापुर में बुद्धा हाइट्स के फ्लैट में रहते हैं। अलसुबह बिहार नंबर की गाड़ी से आठ सदस्यीय टीम फ्लैट पर पहुंची। अपार्टमेंट के गार्ड से फ्लैट की जानकारी लेकर ईडी की टीम दाखिल हुई और फ्लैट के अंदर और बाहर भी निगरानी करती रही। बाहर बिहार पुलिस और अंदर ईडी के सभी सदस्य रहे। परिजनों ने विरोध जताया तो बिहार पुलिस ने परिचय बताया और जांच में सहयोग की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ईडी ने निदेशक के बैंक खातों के विवरण व बैंक से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच में टीम ने बैंक संबंधित दस्तावेज को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान फ्लैट में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया और परिवार के सदस्य भी बाहर नहीं निकले। सभी के मोबाइल स्विच ऑफ कराए गए। जांच टीम के अनुसार ग्रामीण बैंक की शाखाएं गांव में हैं, जहां पर छोटी धनराशि जमा और निकासी होती है, लेकिन इस मामले में कई बार बड़ी-बड़ी धनराशि का ट्रांजेक्शन किया गया।

Trending Videos

राजद के पूर्व मंत्री आलोक मेहता से जुड़ा है कनेक्शन
ईडी ने स्पष्ट किया कि यह जांच बिहार के वैशाली शहरी विकास सहकारिता बैंक में 85 करोड़ से अधिक घोटाले को लेकर की जा रही है। राजद के पूर्व मंत्री आलोक मेहता के पिता तुलसीदास ने 35 साल पहले बैंक की स्थापना की थी। 1995 से 2005 तक आलोक मेहता बैंक के चेयरमैन रहे। 

बैंक का प्रबंधन आलोक मेहता और उनके परिजनों के नियंत्रण में रहा। माना जा रहा है कि अवैध धन निकासी की गई और जमा कराए गए। फर्जी लोन और फर्जी निकासी समेत अन्य कई गड़बड़ियों में आलोक मेहता और उनके सगे संबंधियों के नाम हैं। आलोक मेहता के भतीजे संजीव मेहता बैंक का संचालन करते हैं। मामले में वैशाली जिले के नगर थाना में दो केस दर्ज है। इसके बाद से बैंक के सीईओ और मैनेजर की तलाश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed