फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccine crisis continues, waiting at the counter

टीके का संकट बरकरार, काउंटर पर इंतजार

Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccine crisis continues, waiting at the counter
जिले में कोरोना टीकाकरण का संकट बरकरार है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को काउंटर पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। समय से पहले महिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर टीका खत्म होने को लेकर नोकझोंक भी हुई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 15,151 लोगों का टीकाकरण हुआ। पिछले कई दिनों से टीके की कमी फिलहाल दूर होने का नाम नहीं ले रही है। यहीं कारण है कि हर दिन सुबह केंद्रों पर महिलाओं, पुरुषों की लंबी लाइन लगी रही। बृहस्पतिवार को भी केंद्रों पर काउंटर खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए। सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। हालांकि अन्य दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिखा। इस दौरान जिले में कुल 15151 लोगों में 18 से 44 साल के 14251 और 45 साल से अधिक उम्र के 900 लोगों ने टीका लगवाया। शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर भी 11 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके अलावा बरेका में बृहस्पतिवार को टीकाकरण का आंकड़ा 50 हजार के पार हो चुका है। अब तक यहां 50,705 टीका लग चुका है। उधर, रेलवे मंडलीय अस्पताल में बृहस्पतिवार को 474 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed