फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vaccination boon for children, pregnant women

Varanasi News: बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण वरदान

Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vaccination boon for children, pregnant women
सीएचसी शिवपुर में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मिशन इंद्रधनुष के पांचवें भाग का शुभारंभ किया। कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण वरदान की तरह है। इस दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत घर-घर भी आशा, एएनएम की ओर से टीके लगाए जाएंगे। टीका लगने के बाद सामान्य बुखार हो सकता है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि यह टीके बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गंभीर स्थिति या प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) तैयार की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मौर्य ने बताया कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण में नियमित टीकाकरण से छूटे पांच वर्ष तक के 15,112 बच्चों व 2,508 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। अभियान का दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण 9 से 14 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. एके पाण्डेय, अधीक्षक डॉ. मनोज दुबे, हरिवंश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed