{"_id":"617a3af589c67d3be4229fbc","slug":"vaccination-available-on-two-vaccine-center-in-varanasi-for-increasing-covid-vaccination-graph","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उठाया कदम, दो केंद्रों पर रात दस बजे तक लगेंगे टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उठाया कदम, दो केंद्रों पर रात दस बजे तक लगेंगे टीका
Thu, 28 Oct 2021 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए अब रात दस बजे तक टीका लगाया जाएगा। इसकी मुकम्मल व्यवस्था तो जिला अस्पताल में होगी, लेकिन अस्पताल का चयन होने तक फिलहाल सिगरा और एलटी कॉलेज परिसर में बने मेगा टीकाकरण केंद्रों पर लोग 10 बजे तक टीका लगवा सकते हैं। इधर जिले में बुधवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 10325 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया।
विज्ञापन
टीकाकरण के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए ही पिछले पांच दिन से हर दिन 300 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें आन द स्पॉट बुकिंग भी की जा रही है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर ही रात दस बजे तक टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
इसके अलावा जल्द ही जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा जिस गांव में लोग पहली डोज लगवा लेंगे उसे संतृप्त ग्राम और शतप्रतिशत डोज लगने वाले ग्राम को कोविड सुरक्षित ग्राम घोषित होगा। साथ ही यहां ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को 319 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन