फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uttarkhand police introduce 15 years later mother to her daughter in Mughalsarai chandauli

उत्तरखंड़ पुलिस ने बेटी को 15 साल बाद मिलावाया उसके जहां से, जिसे वह ढूंढ-ढूंढ कर थक गई थी

Sun, 26 Jan 2020 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Jan 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarkhand police introduce 15 years later mother to her daughter in Mughalsarai chandauli
15 साल बाद मां से मिली बेटी। - फोटो : अमर उजाला।

कभी कभी जीवन में कुछ ऐसा होता है, जिसकी आप उम्मीद खो चुके होते है। ऐसा ही कुछ रविवार को चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली में हुआ, जब पंद्रह साल पहले गुम हुई मां  उत्तराखंड पुलिस की मदद से एक बेटी को मिल गई। मां के मिलते ही बेटी के आंख से आंसू छलक गए।

विज्ञापन


क्षेत्र के नईबस्ती निवासिनी पूजा अपने पति और ससुर के साथ अपनी मां मधुबाला को लेने कोतवाली पहुंची थी। मां से मिलने के बाद उसने कोतवाली में मिठाइयां बांटी और पुलिस को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीडीडीयू नगर के नई बस्ती की रहने वाली पूजा ने बताया कि पंद्रह साल पहले उसकी मां मधुबाला कहीं गुम हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। कई दिनों तक मां का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी मां की मानासिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बाद में उसकी शादी भी गई।  रविवार को जब उसे यह पता चला कि उसकी मां मिल गई है, तो पहले उसे इस बात का विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मुगलसराय कोतवाली में उसने अपनी मां को देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पुलिस ने बताया कि उत्तरखंड सरकार की ओर से एक अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पहाड़ में आई आपदा के दौरान बिछड़े हुए लोगों को मिलाया जा रहा है। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस को जानकारी हुई कि हल्द्वानी के जिला शरणालय एवं प्रवेशालय में एक महिला काफी दिनों से रह रही है और उसे कुछ कुछ बातें याद हैं।

महिला से मिली जानकारी के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने खोजबीन के बाद उसकी पुत्री की नई बस्ती में तलाश की। बातें पुष्ट होने के बाद महिला कांस्टेबल के साथ उत्तराखंड पुलिस उसे लेकर मुगलसराय कोतवाली आई। यहां मां-बेटी ने 15 वर्ष बाद भी एक दूसरे को पहचान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed