{"_id":"6990591764803713ac03dcbd","slug":"uttar-pradesh-police-hockey-team-will-take-to-turf-under-leadership-of-olympian-lalit-upadhyay-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports: पहली बार ओलंपियन ललित उपाध्याय के नेतृत्व में टर्फ पर उतरेगी उत्तर प्रदेश पुलिस की हॉकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: पहली बार ओलंपियन ललित उपाध्याय के नेतृत्व में टर्फ पर उतरेगी उत्तर प्रदेश पुलिस की हॉकी टीम
Sat, 14 Feb 2026 04:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:44 PM IST
सार
अखिल भारतीय पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन काशी में होगा। पहली बार ओलंपियन ललित उपाध्याय के नेतृत्व में टर्फ पर उत्तर प्रदेश पुलिस की हॉकी टीम उतरेगी।
विज्ञापन
ओलंपियन ललित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ दिवसीय अखिल भारतीय पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 17 से 24 फरवरी तक लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में पहली बार ओलंपियन ललित उपाध्याय के नेतृत्व में यूपी पुलिस की टीम उद्घाटन मैच सीआईएसएफ से खेलेगी। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों में नौ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
आयोजन सचिव आरएसओ विमला सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश की 12 मशहूर टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। विजेता टीम को दो लाख, उप विजेता टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा बेस्ट स्कोरर और गोलकीपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 17 फरवरी को दिन में 12 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बीच उद्घाटन मैच होगा।
विज्ञापन
ओलंपियन के नाम दर्शक दीर्घा का होगा शुभारंभ
अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के मौके पर लालपुर स्टेडियम में ओलंपियन के नाम नवनिर्मित दर्शक दीर्घा का भी शुभारंभ होगा। यहां स्टेडियम में मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल के नाम पर और पेंटिंग लगी दर्शक दीर्घा बनी है। अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी और अकरम महमूद ने निरीक्षण किया।