{"_id":"5ab289e74f1c1b690e8b5cae","slug":"uttar-pradesh-and-bihar-farmers-fight-for-crop-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः फसल काटने को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः फसल काटने को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों में झड़प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के उमरपुर दियारा में फसल काटने को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश के दो गांवों के ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस के पहुंचने पर बिहार प्रांत से आए ग्रामीण स्टीमर से भाग निकले। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है। घटना बुधवार दिन 11 बजे की है।
नरहीं के किसान उमरपुर दियारे में बुधवार को मजदूर लगा कर जौ, सरसों और मसूर की फसल कटवा रहे थे। तभी गंगा पार कर बिहार प्रांत के केशोपुर गांव के ग्रामीण वहां पहुंच गए और मजदूरों को फसल काटने से रोकने लगे, जिसपर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद दो-तीन चक्र हवाई फायरिंग की गई।
इससे वहां अफरातफरी मच गई। गोलियां किसने चलाई यह पता नहीं चला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के अलावा नरहीं थानाध्यक्ष भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों को देख केशोपुर के ग्रामीण स्टीमर से भाग निकले।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि नरहीं थाने के उमरपुर दियारे में फसल काटने के दौरान बिहार के केशोपुर के ग्रामीणों द्वारा फायरिंग की सूचना है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।