फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uttar Madhyama second year team won penalty shootout in varanasi Kashish play in wrestling

Sports News: उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में बाजी मारी, कुश्ती में खेलेंगी कशिश

Mon, 12 Aug 2024 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

Varanasi News: केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थान में अंतर विभागीय प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान पेनाल्टी शूटआउट में उत्तर माध्यमा द्वितीय वर्ष की टीम एक गोल से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Uttar Madhyama second year team won penalty shootout in varanasi Kashish play in wrestling
तिब्बती संस्थान सारनाथ में आयोजित प्रतियोगिता में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन महिला वर्ग में पूर्व माध्यमा प्रथम वर्ष और उत्तर माध्यमा द्वितीय वर्ष के बीच मैच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में उत्तर माध्यमा द्वितीय वर्ष की टीम एक गोल से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मैच के शुरुआत में दोनों टीम की महिला खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाई। पहले हाॅफ तक मुकाबला बराबरी पर रहा। दूसरे हाॅफ में भी मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों की खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रही। मैच का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट से निकला। 
विज्ञापन


इसमें उत्तर माध्यमा की फाॅरवर्ड खिलाड़ी तेशवांग भूटि ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। इसमें नावांग शोतेंन और यांगचेंग डोलमा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच शास्त्री तृतीय वर्ष और आचार्य द्वितीय वर्ष के बीच खेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आचार्य द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। मैच के आठवें मिनट में ही आचार्य द्वितीय वर्ष के फॉरवर्ड खिलाड़ी गुरु थाक्पा ने गोल कर दिया। इसके कुछ देर बाद यिदम ने दाएं छोर से गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हाॅफ टाइम तक यह बढ़त बरकरार रहा। दूसरे हाॅफ में गुरु थापा और यिदम ने एक-एक गोल कर 4-0 स्कोर पहुंचा दिया। यह बढ़त अंत तक बरकरार रहा। इसी के साथ आचार्य द्वितीय वर्ष की टीम फाइनल में पहुंच गई।

जिला स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 17 अगस्त को
ग्रेपलिंग कमेटी के पूर्वांचल अध्यक्ष गोरख यादव ने रविवार को बताया कि जिलास्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता बड़ा लालपुर स्थित डॉ़ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में 17 अगस्त को होगी। इसी दिन प्रतियोगिता के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए ट्रायल भी होगा। 

बताया कि ग्रेपलिंग कुश्ती की तर्ज पर खेली जाती है। इसमें दांव लगाने के बाद होल्ड करना होता है। दांव होल्ड करने पर ही खिलाड़ी को अंक मिलते हैं। होल्ड की समयसीमा 5 सेकंड है। बताया कि प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में करीब तीन सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी ही लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। इस दौरान धर्मेंद्र राजभर मौजूद रहे।

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेलेंगी कशिश
रोहतक के एमडीयू कॉलेज में 16-18 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के भोगाबीर निवासी पहलवान कशिश यादव उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। कशिश को यह सफलता गोंडा के नंदनी नगर में 11 अगस्त को आयोजित चयन ट्रायल में मिली। 

ट्रायल मैच में कशिश ने अंडर-23 के 65 किलो भार वर्ग में सोनम सिंह को हराकर प्रदेशीय टीम में जगह बनाई। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि कशिश यादव लगातार जिले का मान बढ़ा रही है। गत माह उन्होंने नोएडा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। बताया कि कशिश गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े में प्रतिदिन 5 घंटे अभ्यास करती हैं। 

बच्छाव में जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
बच्छाव स्थित महामना मालवीय इंटर काॅलेज में सोमवार को दो दिवसीय 68वीं माध्यमिक विद्यालयीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में 27 विद्यालयों के करीब पांच सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बालक वर्ग के मैच 12 और बालिका वर्ग के मैच 13 अगस्त को खेले जाएंगे।

इससे पहले रविवार को कॉलेज के मैदान पर दोनों वर्गों की टीमों ने अभ्यास मैच खेला। जोनल प्रभारी महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. इंद्रमणि सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता सब जूनियर अंडर-14, जूनियर अंडर-17 और सीनियर अंडर-19 वर्ग में होगी। 

रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में बरेका के रोहित और अजय ने जीते पदक
रायबरेली में 9-11 अगस्त तक आयोजित 89वें अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में बरेका के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित यादव ने 76.20 मीटर भाला फेंककर रजत और अजय कुमार बिंद ने 1500 मीटर दौड़ 3:46 सेकंड में पूरा कर कांस्य पदक हासिल किया।

बरेका पहुंचने पर रविवार को दोनों खिलाड़ियों को बरेका महाप्रबंधक अभय बाकरे ने बधाई दी। जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 रेलवे जोन के 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों की सफलता पर खेलकूद संघ के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अनुज कटियार, बहादुर प्रसाद ने खुशी ने जाहिर की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed