{"_id":"6893a30769859c1f2f0f5564","slug":"utsarg-express-will-stop-at-khurasan-road-saraimir-varanasi-news-c-258-1-svns1005-135493-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खुरासन रोड, सरायमीर में होगा उत्सर्ग एक्स. का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खुरासन रोड, सरायमीर में होगा उत्सर्ग एक्स. का ठहराव
विज्ञापन
मेजवां। आजमगढ़ के रास्ते फर्रुखाबाद छपरा (15084) डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव खुरासन रोड, सरायमीर और दरभंगा अमृतसर ( 19165/19166) साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सरायमीर में जल्द होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे को ठहराव की मंजूरी दे दी है। इसकी समय सारिणी पूर्वोत्तर रेलवे शीघ्र जारी करने की योजना बना रहा है।
स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने ठहराव की मंजूरी दी है। आजमगढ़ के रास्ते छपरा- फर्रुखाबाद के बीच चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस डाउन का खुरासन रोड और सरायमीर स्टेशन पर ठहराव की मांग पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शाहआलम कुरैशी ने रेलवे बोर्ड से की थी। इसके लिए सरायमीर और खुरासन रोड से जुड़े लोगों ने कई बार मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा था। शाहआलम ने बताया कि पूर्व में उत्सर्ग एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों का ठहराव खुरासन रोड और सरायमीर स्टेशन पर होता था।
लाक डाउन के बाद जब उत्सर्ग स्पेशल (05083/84) के रूप में चली तो खुरासन रोड और सरायमीर रेलवे स्टेशनों पर इसका ठहराव निरस्त कर दिया गया। अब ठहराव होने से लोगों को आजमगढ़ या शाहगंज में उतरना नहीं पड़ेगा। जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी साथ ही अधिक समय भी घर पहुंचने में नहीं लगेगा। इसकी मांग काफी पहले से की जा रही थी। जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने अनुमति दी।