फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uterine and breast cancer are the most common cancers in women, timely treatment is necessary

Varanasi News: महिलाओं में गर्भाशय, स्तन कैंसर सबसे अधिक, समय से इलाज जरूरी

Thu, 05 Feb 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Uterine and breast cancer are the most common cancers in women, timely treatment is necessary
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के किशोर क्लीनिक, साथिया केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कैंसर के कारण, बचाव पर विस्तार से चर्चा की। स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. शिखा सचान ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) और स्तन कैंसर की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। समय से जांच, इलाज कराना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में प्रो. शिखा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण बेहतर माध्यम है। बीएचयू स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय और जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. एलपी मीना ने कैंसर के जोखिम कारकों, प्रारंभिक लक्षणों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। काउंसलर हर्ष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अशोक बिहार में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. शिप्रा धर ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी जरूर है लेकिन समय से इलाज कराने पर इसको बढ़ने से रोका जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed