फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Used to give fake notes to foreigners in exchange of dollars and pounds

Varanasi News: विदेशियों को डॉलर, पौंड के बदले देते थे जाली नोट

Thu, 21 Nov 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Used to give fake notes to foreigners in exchange of dollars and pounds
सुलेमान के सिंडिकेट से जुड़े नेपाल बॉर्डर से लेकर उत्तर प्रदेश भर में 13 लोग चिह्नित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। 500-500 के एक लाख 97 हजार जाली नोट के साथ गिरफ्तार दोनों तस्करों के सिंडिकेट को एटीएस खंगाल रही है। नेपाल बॉर्डर से लेकर उत्तर प्रदेश भर में 13 लोगों को एटीएस ने चिह्नित किया है। छानबीन में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद सुलेमान और इदरीश लंबे समय से तस्करी में लिप्त हैं। नेपाल बॉर्डर पर मनी एक्सचेंज वालों के माध्यम से जाली नोट चलवाते थे, ज्यादातर मनी एक्सचेंज वाले विशेष समुदाय के थे। विदेशियों को डॉलर, पौंड के बदले जाली नोट थमाते थे। 100 नोट की गड्डी में 13 से 15 जाली नोट लगाए जाते थे। सुलेमान 2010 से जाली नोट की तस्करी कर रहा है। आरोपी सुलेमान और इदरीश के संपर्क में आए लोगों के मोबाइल नंबर भी एटीएस ट्रेस कर रही है।

बिहार के वैशाली जिले के इसीयूटा थाने के नारीकला निवासी मोहम्मद सुलेमान अंसारी और सदर थाने के फतेहाबाद निवासी इदरीश को यूपी एटीएस ने मंगलवार को सारनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से एक लाख 97 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए थे। दोनों की मंशा प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में जाली नोट खपाने की थी। पश्चिम बंगाल के जाली नोट तस्कर गिरोह के संपर्क में आकर दोनों बाजार में जाली नोट के प्रवाह पर काम कर रहे थे। मालदा के रहने वाले जाकिर के सलाह पर ही यूपी के प्रयागराज में वह जाली नोट खपाने निकले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed