फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Use of Hindi in Bareka offices will get a boost

Varanasi News: बरेका कार्यालयों में हिंदी के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 16 Jul 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Use of Hindi in Bareka offices will get a boost
बरेका में हर छह महीने पर होने वाली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की बैठक में हिंदी के उपयोग को कार्यालयों में बढ़ावा देने का आह्वान महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदी के उपयोग को और ज्यादा सरल, प्रभावी और तकनीक-सम्मत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल कार्यालयी भाषा नहीं, बल्कि प्रशासन और जनसंपर्क के बीच एक सशक्त सेतु है। हमें प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के ज्यादा से ज्यादा उपयोग की जरूरत है। इस दौरान नराकास की पत्रिका बनारस दर्पण और आईआईटी-बीएचयू की राजभाषा पत्रिका अभ्युदय का लोकार्पण भी किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता की कुंजी जनता से उसका जुड़ाव है और हिंदी इस जुड़ाव का सबसे सशक्त माध्यम है। इस दौरान अजय कुमार चौधरी, सागर, सुभाष चंद्र यादव, यथार्थ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed