फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Urea not available to farmers in varanasi

पर्याप्त यूरिया उपलब्ध लेकिन किसानों को मिलने में परेशानी 

Sun, 20 Jan 2019 03:55 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Urea not available to farmers in varanasi
यूरिया की कालाबाजारी खत्म करने के लिए सरकार ने दाम घटाई हैं, लेकिन अब भी किसानों को यूरिया मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में यूरिया पर लगने वाले अतिरिक्त कर (एसीटीएन) को समाप्त करने पर यूरिया की नई घटी हुई दरें लागू की गई हैं।
विज्ञापन


सभी सहकारी संस्था एवं निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों से 45 किलो की बोरी बिक्री मूल्य 266.50 रुपये और 50 किलो की बोरी 295 रुपये हैं। इससे अधिक रुपये लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बनारस के आराजीलाइन के किसान राधेश्याम ने कहा कि केंद्रों पर जाने पर यूरिया मिल नहीं रहा है। जो मिल रहा है वह निर्धारित दर से अधिक दाम मांग रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। चोलापुर के किसान विनोद पासी ने कहा कि यूरिया रखने के बाद भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। चौबेपुर के किसान खरपत्तू पटेल ने कहा कि यूरिया लेने जाने पर आज कल करके दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने कहा कि अब तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि कोई परेशानी है तो तत्काल कृषि विभाग के कार्यालय में बताएं। उसका निदान कराया जाएगा। मौजूदा समय में यूरिया की कोई किल्लत नहीं है। सभी केंद्रों पर यूरिया मौजूद है।

पुराना या नया कोई भी यूरिया हो उसे मौजूदा जारी घटी दरों पर ही किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित दर से कोई अधिक बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बनारस में 31 जनवरी तक 23 हजार मीट्रिक टन यूरिया का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। तकरीबन 2500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। 

यूरिया की दरें 

बोरी            पहले            अब            अंतर 
45 किलो      299          266.50        32.50 रुपये 
50 किलो     330.50        295           35.50 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed