{"_id":"649b3433e5e3a92c6e061974","slug":"upsssc-exam-11-solvers-arrested-four-in-custody-varanasi-news-c-20-1-vns1056-271167-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपीएसएसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपीएसएसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी परीक्षा: 11 सॉल्वर गिरफ्तार, चार हिरासत में
वाराणसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का प्रयास करने के आरोप में मंगलवार को जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से 11 सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों वाले चार युवकों से क्राइम ब्रांच और लालपुर पांडेयपुर थाने की अलग-अलग टीम पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई कमिश्नरेट के कोतवाली, लोहता, बड़ागांव, शिवपुर, सारनाथ और लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने परीक्षा एजेंसी, केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों से मिली शिकायत के आधार पर की है।
कोतवाली थाने की पुलिस ने मैदागिन स्थित एक इंटर कॉलेज से बिहार के सुपौल जिले के कोसला पट्टी निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया। रोशन मिर्जापुर के अनुज कुमार पटेल की जगह परीक्षा दे रहा था। लोहता थाने की पुलिस ने हरपालपुर स्थित एक इंटर कॉलेज से बिहार के नेवादा जिले के छोनू बिगहा निवासी अजय यादव को गिरफ्तार किया। अजय प्रतापगढ़ निवासी नीरज पटेल की जगह परीक्षा दे रहा था। शिवपुर थाने की पुलिस ने तरना स्थित एक कॉलेज से प्रतापगढ़ जिले के सिहनी किठावर निवासी उदय सिंह और रमेश कुमार को गिरफ्तार किया।
शिवपुर थाने की पुलिस ने ही बिहार के सुपौल जिले के सरकिट्टा के रणवीर कुमार और नालंदा के प्रेम कुमार को भी गिरफ्तार किया है। चारों दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। बड़ागांव थाने की पुलिस ने हरहुआ स्थित एक कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मिर्जापुर के राजगढ़ क्षेत्र के ददरा निवासी विजय कुमार और शिवपूजन पटेल को पकड़ा। विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि शिवपूजन के सत्यापन में देरी होने पर वह भाग निकला। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने तीन सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। बिहार के रोहतास जिले के दीपक कुमार को मिर्जापुर के चुनार के रहने वाले अंकित कुमार सिंह की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
बिहार के नालंदा जिले के प्यारेपुर के शिशुपाल और कौशांबी जिले के मनमऊ निवासी अनिल कुमार यादव को भी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। सारनाथ थाने की पुलिस ने सोनातालाब क्षेत्र के टड़िया चकबीही स्थित एक स्कूल से आजमगढ़ के देवगांव क्षेत्र के सलेमपुर निवासी शिव प्रताप चौहान को मिर्जापुर के कंदवा चुनार निवासी अभिषेक सिंह की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा। शिव प्रताप चौहान पीएसी का जवान बताया गया है। पुलिस इसकी जांच करा रही है कि वह पीएसी की किस वाहिनी में तैनात है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिगरा थाने में तीन के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज
यूपीएसएसएससी की परीक्षा में फर्जीवाड़े को लेकर सिगरा थाने में तीन अलग-अलग तहरीर के आधार पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लल्लापुरा स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तहरीर पर भदोही जिले के दुगना निवासी विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मलदहिया स्थित एक स्कूल की प्रधानाचार्य की तहरीर पर मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र के कोटवा सोहनपुर निवासी शिव प्रकाश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सिद्धगिरीबाग स्थित एक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार मिर्जापुर के बिशुंदपुर निवासी रोहित सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह ने बताया कि तीनों अभ्यर्थियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।