{"_id":"65c2b380a42b75d5ce050bfb","slug":"uproar-over-young-man-performing-puja-at-bhu-trauma-center-considering-him-a-fake-doctor-varanasi-news-c-20-1-vns1010-505336-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पूजा-पाठ करने वाले युवक को फर्जी डॉक्टर समझ कर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पूजा-पाठ करने वाले युवक को फर्जी डॉक्टर समझ कर हंगामा
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को एक युवक को फर्जी डॉक्टर समझ कर जबरदस्त हंगामा हुआ। युवक वार्ड में भर्ती मरीज को पट्टी बांध रहा था और एक्स-रे रिपोर्ट भी देख रहा था। शक होने पर पहले उसे सिक्योरिटी रूम में बैठाकर घंटों पूछताछ की गई और फिर लंका थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। लंका थाने की पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि 20 वर्षीय युवक दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय का छात्र है और पूजा-पाठ का काम भी करता है।
पुलिस के अनुसार, एक तीमारदार के कहने पर युवक उसके मरीज की खुली पट्टी बांध रहा था। फिर, उसका एक्स-रे उठाकर देखने लगा। यह देख कर लोगों ने वहां हंगामा मचा दिया और युवक को फर्जी डॉक्टर बता दिया। वहीं, ट्रॉमा सेंटर में मौजूद लोगों का कहना था कि उसके साथ मारपीट भी की गई। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि फर्जी डॉक्टर मिलने की सूचना ही पूरी तरह से फर्जी थी। युवक अपने दोस्त के चाचा को देखने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर आया था। उसी वार्ड में एक और मरीज भर्ती था। उसके साथ मौजूद महिला ने युवक से कहा कि क्या आप पट्टी बांध लेते हैं। युवक पट्टी बांध कर मरीज की एक्स-रे रिपोर्ट देखने लगा। उसी के बाद उसके फर्जी डॉक्टर होने की अफवाह फैल गई। युवक की कोई गलती नहीं मिली। हर तरह से तस्दीक कर उसे छोड़ दिया गया है।