फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar over woman death during delivery in Bhadohi FIR on doctor and clinic director 

भदोही में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और क्लिनिक संचालिका पर मुकदमा

Fri, 08 Jan 2021 08:52 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Uproar over woman death during delivery in Bhadohi FIR on doctor and clinic director 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही में एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। महिला के घरवालों ने चिकित्सकों पर गलत इलाज के कारण जान लेने का आरोप लगाया। बात बढ़ी तो चिकित्सक फरार हो गए। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर और क्लिनिक संचालिका पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज लिया है।  मामला औराई थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुर नहर के समीप एक निजी क्लिनिक का है। इस क्लिनिक पर पहले भी ऐसी दो घटनाओं के बाद कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन

  
औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर नहर के पास एक निजी क्लिनिक दशकों से संचालित है। बृहस्पतिवार की रात त्रिलोकपुर निवासी राजनाथ बिंद की 25 वर्षीय लड़की विमला देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार वाले ले गए। सुबह 10 बजे अस्पताल में दाखिल कर आश्वासन दिया गया कि नार्मल डिलीवरी होगी। शाम होते-होते विमला की तबीयत खराब हो गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि काफी मिन्नत के बाद देर रात अन्यत्र ले जाने दिया गया। औराई के दूसरे निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

त्रिलोकपुर गांव में महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले हो चुकी है। यह सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने क्लिनिक में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर औराई कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पिता राजनाथ बिंद की तहरीर पर पुलिस ने रजपुरा निवासी डॉक्टर और क्लिनिक संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्लिनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

क्लिनिक संचालिका का कहना है कि महिला की तबीयत खराब होने पर औराई के निजी अस्पताल रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि क्लिनिक की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed