फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar of students and teachers due to postponement of research interview

Varanasi News: शोध साक्षात्कार स्थगित होने पर छात्र व शिक्षकों का हंगामा

Thu, 29 Jun 2023 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar of students and teachers due to postponement of research interview
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आयुर्वेद महाविद्यालय में शोध के लिए साक्षात्कार में बुधवार को हंगामा हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों की कमी का हवाला देकर साक्षात्कार स्थगित कर दिया। इस पर शोध छात्र और शिक्षक भड़क उठे। विरोध को देख अंतरविषयी शोध के लिए समिति का गठन किया गया। 30 जून को साक्षात्कार की तिथि तय की गई।योग साधना केंद्र में बुधवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की विद्यावारिधि के लिए साक्षात्कार होना था। चार से पांच विषयों के शिक्षक नहीं होने पर साक्षात्कार नहीं हो सका। ऐसे में दूरदराज से आए अभ्यर्थी भड़क उठे। उनका कहना था कि जब पहले से पता था कि शिक्षक नहीं हैं तो फिर दाखिले की प्रक्रिया क्यों कराई गई? गुस्साए शोध छात्र और शिक्षकों ने योग साधना केंद्र के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति के निर्देश पर अंतरविषयी अनुसंधानोपाधि के लिए प्रो. हरिशंकर पांडेय की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति निर्णय लेगी कि कौन सा अभ्यर्थी किस विषय में प्रवेश के लिए उपयुक्त है? कुलसचिव केशलाल ने बताया कि ऐसे छात्र जो अंतरविषयी शोध के लिए इच्छुक हों वह शपथ पत्र देकर 30 जून को साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article