फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uproar of candidates against cancellation of TET

टीईटी निरस्त होने के विरोध में अभ्यर्थियों का हंगामा

Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar of candidates against cancellation of TET
जिले में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) रविवार को निरस्त कर दिया गया। जिसके विरोध में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में केंद्रों के पास रास्ता जाम कर परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी की। अगले महीने इसी प्रवेश पत्र पर परीक्षा कराए जाने का आश्वासन दिए जाने पर अभ्यर्थी माने। दो पालियों में होने वाली टीईटी के लिए जिले में बने 89 केंद्रों पर करीब 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दूरदराज से कई अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही पहुंचने लगे थे। पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक की परीक्षा शुरू हुई और घंटे की परीक्षा के बाद ही पेपर लीक होने की सूचना से अभ्यर्थी परेशान हो गए। केंद्रों के बाहर आकर हंगामा करने लगे। रथयात्रा, कमच्छा, सोनारपुरा, सुंदरपुर, सिगरा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी अभ्यर्थी चक्का जाम करने लगे। उधर, संत अतुलानंद स्कूल के बाहर अभिभावकों ने भी चक्का जाम किया। पेपर लीक होने की सूचना पर अभ्यर्थी पहले उसकी सत्यता जांचने में लगे रहे। बाद में जब परीक्षा निरस्त करने की घोषणा हुई तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। अभिभावकों ने इसके लिए शासन, प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

पहले कोरोना की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बाधित हुई। जब तैयारी हो गई तो अब परीक्षा निरस्त होने से भविष्य अधर में लटक जाएगा। - राजेश कुमार यादव, लोहता
विज्ञापन

परीक्षा से पहले तैयारी चुस्त, दुरुस्त होने का दावा किया जाता है। शासन-प्रशासन की नाकामी का परिचायक इससे बड़ा और क्या हो सकता है।
- सतीश सिंह, जौनपुर
परीक्षा को बीच में निरस्त करना सरकार की खामी है। इसका परिणाम परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ेगा। तमाम दावों के बाद भी इस तरह की अनियमितता ठीक नहीं है।
- चंद्रशेखर, चित्रसेनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed