{"_id":"e540932ec55bca25a0fc0c61ad781460","slug":"uproar-and-67-56-per-cent-between-vailent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बीच 67.56 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बीच 67.56 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे और झड़प के बीच पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण में बुधवार को काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन ब्लॉक में 67.56 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए काशी विद्यापीठ में 62.77 और आराजीलाइन ब्लॉक में 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना 13 दिसंबर की सुबह सात बजे शुरू होगी। 150 रिटर्निंग आफिसर (आरओ) और असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) को प्रशिक्षण 11 दिसंबर की शाम चार बजे सांस्कृतिक संकुल में दिया जाएगा।
काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन के कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा और झड़प हुई। इसके चलते कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा। इसकी सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराके मतदान शुरू कराया।
विज्ञापन
डीआईजी एसके भगत और डीएम राजमणि यादव ने काशी विद्यापीठ के प्राथमिक विद्यालय छित्तूपुर, रमना, नासिरपुर, जगरदेव माध्यमिक विद्यालय, सीरगोवर्धन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखरी, प्राइमरी विद्यालय भट्ठी और आराजीलाइन के प्राथमिक विद्यालय कचनार, दीनदासपुर, कुरौना के बूथों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पीठासीन अधिकारियों की डायरी देखी। उस पर टिप्पणी नहीं लिखने पर नाराजगी जताई और टिप्पणी लिखने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि मतगणना पहले 13 को आठ बजे शुरू होनी थी। आयोग के निर्देश पर अब मतगणना सात बजे ही शुरू हो जाएगी।