फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   uppsc pcs 2021 prelims exam Candidates confused in questions of gs and history examination held at 90 centers in Varanasi

पीसीएस प्री परीक्षा: सामान्य ज्ञान, इतिहास के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, वाराणसी में 90 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Sun, 24 Oct 2021 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Oct 2021 10:04 PM IST
सार

 यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा  देने वाले अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान और इतिहास के सवालों ने उन्हें अधिक उलझाए रखा। दूसरी पाली में कॉमन एप्टिट्यूड की परीक्षा में सवाल कुछ आसान रहे।

 

विज्ञापन
uppsc pcs 2021 prelims exam Candidates confused in questions of gs and history examination held at 90 centers in Varanasi
परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा वाराणसी में 90 केंद्रों पर कराई गई। केंद्रों पर पुलिस की तैनाती के साथ ही खुफिया विभाग के लोग भी सक्रिय रहे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान और इतिहास के सवालों ने उन्हें अधिक उलझाए रखा।

विज्ञापन


इस बार कोरोना और कैबिनेट की ओर से किए जाने वाले कई फैसलों पर आधारित सवाल भी पूछे गए थे। कोरोना काल में हुई इस परीक्षा में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही मास्क की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की इजाजत मिली।
विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे से सामान्य अध्ययन की पहली पाली की परीक्षा के लिए वाराणसी और आसपास के इलाकों से बहुत से अभ्यर्थी सुबह 7 बजे ही केंद्र पहुंच गए। दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक हुई दूसरी पाली में कॉमन एप्टिट्यूड की परीक्षा में सवाल कुछ आसान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर की प्रियंका यादव ने कहा कि  पेपर में इस बार करंट अफेयर्स के काफी उलझाऊ सवाल पूछे गए। इस वजह से कुछ अधिक समय लगा। पिछले छह महीने पहले की महत्वपूर्ण घटनाओं, फैसलों को भी इसमें शामिल किया गया था। 
सारनाथ के रामकुमार ने कहा कि करेंट अफेयर्स तो कुछ अच्छा रहा, लेकिन इस बार इतिहास के ज्यादत्तर प्रश्न मॉडल टाइप के थे। इसे हल करने में समस्या हो रही थी। कई प्रश्न काफी कठिन पूछे गए थे, उन्हें हल करने में समय काफी लगा। 

भदोही के धीरज ने कहा कि  मध्यकालीन इतिहास के प्रश्न औसत से थोड़े कठिन आए थे। बहुत से ऐसे सवाल रहे जिसे हल करने में औसतन अधिक समय लग गया। यहीं कारण है कि इसका जवाब देने में अधिक समय भी लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed