फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC paper leak Case Anju Katiyar was topped UPPSC exam

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती धांधली मामले में बड़ा खुलासा, यूपीपीएससी की परीक्षा में अंजू ने किया था टॉप

Fri, 31 May 2019 09:19 AM IST
शाहरुख खान पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 May 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
UPPSC paper leak Case Anju Katiyar was topped UPPSC exam
पुलिस की गिरफ्त में अंजू कटियार - फोटो : अमर उजाला
कर्म ही जीवन में उतार-चढ़ाव लाते हैं, इसी का एक उदाहरण यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक, सचिव अंजू लता कटियार भी हैं। 2002 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप करने की वजह से अंजू सुर्खियों में आई थी। 
विज्ञापन


वही अब लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कराने के आरोप के कारण सुर्खियों में हैं। अंजू को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों में बृहस्पतिवार को इसी बात की चर्चा होती रही।
विज्ञापन


2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, अंजू दो वर्ष से ज्यादा समय से लोक सेवा आयोग में कार्यरत थी। कन्नौज की रहने वाली अंजू के पति अभिषेक वर्मा एचएएल में इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बच्चों के साथ लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने अंजू के मोबाइल और लैपटॉप के साथ ही उनके आवास व कार्यालय से कुछ कागजात कब्जे में लिए हैं। साथ ही अंजू के बैंक अकाउंट और उनकी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, अंजू की तैनाती के दौरान लोक सेवा आयोग द्वारा पांच परीक्षाएं आयोजित की गईं और अब ये सभी जांच के दायरे में हैं। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान यूपीपीएससी द्वारा की गई भर्तियों की जांच भी सीबीआई कर रही है। इस बीच यह नया मामला आने से यूपीपीएससी की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।

कोलकाता, जौनपुर और गाजीपुर रवाना की गईं पुलिस टीमें
एसटीएफ ने चोलापुर थाने में अंजू कटियार, कौशिक कुमार, जौनपुर के मड़ियाहूं थाना के विधिपुर गांव के अजय चौहान, अजीत चौहान, गाजीपुर के गोराबाजार के प्रभुदयाल, रंजीत प्रसाद, गणेश प्रसाद शाह व संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कौशिक के बारे में ब्योरा जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमों को गाजीपुर, जौनपुर, बिहार और झारखंड रवाना किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed