फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC Examination controller arrested in lt grade teacher recruitment test paper leak case

पेपर लीक मामला : लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक गिरफ्तार, शाम को अदालत में किया जाएगा पेश

Thu, 30 May 2019 03:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 May 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Examination controller arrested in lt grade teacher recruitment test paper leak case
आरोपी अंजू लता कटियार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली उजागर होने के मामले में गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र के नेतृत्व में प्रयागराज में मौजूद क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक, सचिव अंजू लता कटियार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र की टीम आरोपी अंजू कटियार को गिरफ्तार कर वाराणसी के लिए लिए रवाना हो गई है। आज शाम पांच बजे तक विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में अंजू को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र ने बताया कि एसटीएफ ने गिरफ्तार कौशिक कुमार के बयान, उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर अंजू लता कटियार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की तफ्तीश जारी है। ठोस तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला :
29 जुलाई 2018 को आयोजित यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा से एक दिन पहले आउट हुआ था। इसकी शिकायत पश्चिम बंगाल की सीआईडी से कोलकाता निवासी अशोक देव चौधरी ने की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी कौशिक कुमार को वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था । कौशिक कोलकाता निवासी ब्लेंयिंग स्क्वायर प्रिंटिंग प्रेस मालिक है।

पूछताछ में कौशिक कुमार से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को पुलिस टीम अंजू के आवास और कार्यालय की तलाशी के लिए अदालत से सर्च वारंट लेकर प्रयागराज पहुंची। देर रात तक आयोग के कार्यालय में अंजू और उनके करीबियों से पूछताछ की थी। पेपर लीक करने के एवज में 26 मई को कौशिक ने अंजू लता को 10 लाख रुपये दिए गए थे।

एसटीएफ वाराणसी इकाई के डीएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि 50 अभ्यर्थियों को 28 जुलाई 2018 को यूपी कॉलेज बुलाया गया और वहां से 10 किलोमीटर दूर एक कौशल विकास मिशन केंद्र ले जाया गया। सभी को हल प्रश्न पत्रों की प्रतियां दी गईं और दो घंटे बाद वापस लेकर जला दी गईं। अशोक देव ने इसका वीडियो बनाने के साथ फोटो भी लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed