फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC 31,200 candidates appear for assistant teacher recruitment exam in two shifts

UPPSC: दो पालियों में आज 31200 अभ्यर्थी देंगे सहायक शिक्षा भर्ती की परीक्षा, 7466 पदों के लिए 12.36 लाख आवेदन

Sat, 06 Dec 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 05:44 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा होगी। यहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस टीम भी तैनात रहेगी। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

विज्ञापन
UPPSC 31,200 candidates appear for assistant teacher recruitment exam in two shifts
यूपीपीएससी की परीक्षा की तैयारियां पूर्ण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जिले के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा तीन दिन 6, 7 और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 6 दिसंबर को दो पालियों में कुल 31200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा आयोजित की जा रही है। एलटी ग्रेड के 15 विषयों के प्रदेश में कुल 7466 पदों के लिए 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


इसमें पहले चरण में चार विषय गणित, हिंदी, विज्ञान और संस्कृत की परीक्षा दो दिनों में होगी। शनिवार को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। इस दिन पहली पाली में 33 केंद्रों पर 1560 और दूसरी पाली में 34 केंद्रों पर 15840 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी पूर्ण

इसी प्रकार रविवार को पहली पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए शुक्रवार को तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। लेट आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

उधर, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिव हरि मीणा ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें प्रत्येक केंद्र पर एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग व्यवस्था व रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed