फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPCS Exam: Questions on network theory rectifiers and circuits proved tricky 65% skipped exam in Varanasi

यूपीपीसीएस परीक्षा: नेटवर्क थ्योरी, रैक्टिफायर, सर्किट से जुड़े सवालों ने फंसाया, 65 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 07 Sep 2026 03:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 07 Sep 2026 03:40 PM IST
सार

यूपीपीसीएस की ओर से वाराणसी में 36 केंद्रों पर प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा कराई गई। इस दौरान 65 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि दो पालियों में 16129 परीक्षार्थी शामिल होने थे। 

विज्ञापन
UPPCS Exam: Questions on network theory rectifiers and circuits proved tricky 65% skipped exam in Varanasi
पेपर देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2025 की परीक्षा रविवार को 36 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 16129 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में 65 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स से नेटवर्क थ्योरी, रैक्टिफायर, सर्किट से जुड़े सवालों ने परीक्षार्थियों को फंसाया।

विज्ञापन


डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच और बायोमीट्रिक मैच होने के बाद प्रवेश दिया गया। इस परीक्षा में दो पालियों में कुल 16129 को परीक्षा देनी थी। इसमें पहली पाली में 5324 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। 10805 ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे ही दूसरी पाली में 5271 ने परीक्षा दी और 10858 ने छोड़ दी। 
विज्ञापन


दोनों पालियों में अनुपस्थिति दर 65 प्रतिशत से अधिक रहा। डीआईओएस ने बताया कि बीते जून में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद इस परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कोई भी नकल करता नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी...

  • हिंदी और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय से सवाल पूछे गए थे। पेपर मध्यम दर्जे का था। इलेक्ट्रॉनिक्स विषय से सवाल थोड़े कठिन लगे। - धर्मेंद्र कुमार, अलीगढ़
  • पेपर मध्यम दर्जे का था। इलेक्ट्रॉनिक्स 2 विषय से जुड़े सवाल कठिन थे। तैयारी अच्छी थी इसलिए पेपर करने में ज्यादा समय नहीं लगा। -धर्मेंद्र सिंह, सीतापुर
  • हिंदी का पेपर आसान था। इलेक्ट्रॉनिक्स का मध्यम दर्जे का लगा। पेपर थोड़ा लंबा था। फिर भी सभी सवाल हल किए। - धीरज, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed