{"_id":"6021f6c08ebc3e4c88540219","slug":"up-varanasi-jaunpur-highway-road-accident-six-dead-11-injured-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, सात की मौत, 10 घायल
Tue, 09 Feb 2021 10:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:35 AM IST
सार
- दाह संस्कार में शामिल होकर वाराणसी से घर लौट रहे थे पिकअप सवार
- वाराणसी-जौनपुर की सीमा पर जलालपुर के लहंगपुर गांव के पास हुआ हादसा
- जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना की है घटना
विज्ञापन
वाराणसी जौनपुर हाईवे सड़क हादसा: सात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में पिकअप सवार 10 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल और वाराणसी में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक एक दाह संस्कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी (112) का रविवार को निधन हो गया था। खजुरा गांव निवासी दामाद लक्ष्मीशंकर गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले गए थे।
विज्ञापन
लौटते समय जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास सुबह साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखचे उड़ गए। पिकअप सवार अमर बहादुर यादव (58) पुत्र मोहन, रामश्रृंगार यादव (38) पुत्र मोखन, मुन्नीलाल यादव पुत्र रामदुलार (38), इंद्रजीत यादव (48), कमला प्रसाद यादव पुत्र रामदवर यादव (60), रामकुमार पुत्र बोधी (65) निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, समर बहादुर की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अमर बहादुर के समर बहादुर के ही भाई थे।
विज्ञापन
अन्य 10 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए है। टक्कर की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद फूलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर पिंडरा और जौनपुर जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर जलालपुर, फूलपुर एसओ भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।