फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Traffic Vehicles standing Varanasi-Prayagraj highway started in evening

UP Traffic : हाईवे की वाराणसी-प्रयागराज लेन पर 13 घंटे थे खड़े रहे वाहन, शाम को शुरू हुआ यातायात; राहत

Thu, 30 Jan 2025 03:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:50 AM IST
सार

प्रयागराज में हुए हादसे के बाद कई जिलों में वाहन घंटों तक सड़क पर खड़े रहे। जिलों के बाॅर्डर पर वाहनों को रोक दिया गया। उनके लिए अस्थाई वाहन स्टैंड बनाए गए। वहीं, अगले आदेश तक सभी को आगे जाने के लिए मना कर दिया गया।

विज्ञापन
UP Traffic Vehicles standing Varanasi-Prayagraj highway started in evening
चंदाैली में खड़े रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ हादसे की वजह से नेशनल हाईवे की वाराणसी-प्रयागराज लेन पर 13 घंटे तक वाहनों के पहिये थमा रहे। शाम पांच बजे के बाद प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता खोला गया। इस बीच शहरी सीमा के बाहर ही चारपहिया वाहन खड़े कराए जाने के कारण शहर के अंदर की यातायात व्यवस्था सामान्य रही। कहीं जाम जैसी स्थिति नहीं रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिर्जामुराद संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, रखौना रिंग रोड ओवरब्रिज के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे और हरहुआ रिंग रोड मार्ग से प्रयागराज मार्ग को सुबह 4 बजे सील कर दिया गया। इसके चलते वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर और आजमगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से आए वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से वाराणसी-भदोही सीमा पर गुड़िया बॉर्डर पर वाराणसी से प्रयागराज की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। कछवा रोड संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, गुड़िया बॉर्डर से तमाचाबाद तक नेशनल हाईवे पर लगभग चार किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन वाराणसी से प्रयागराज लेन पर लगी थी।

हरहुआ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, रिंग रोड चौराहे पर बैरियर लगाकर प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका गया था। इसके अलावा प्रयागराज से वापस आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गांवों में पार्किंग की व्यवस्था कराई गई थी। हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में बनाई गई बस पार्किंग पूरी तरह से फुल हो चुकी है। चौबेपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, कैथी टोल प्लाजा से सभी वाहनों के वाराणसी जाने पर रोक लगाई गई थी।

Trending Videos

भोजन-पानी के लिए हुए परेशान, पहुंचे एडीजी जोन
गुड़िया बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत की। कहा कि आप सभी धैर्य बनाए रखें। आपका तीर्थ स्नान सफल होगा। झारखंड, बंगाल और बिहार के श्रद्धालुओं ने कहा कि भोर से ही हम लोग जाम में फंसे हैं। खाने-पीने की दिक्कत है। आसपास कोई बाजार भी नहीं है। दुकानदार दोगुने दाम लेकर सामान बेच रहा है। 

रेलवे स्टेशन पर वाहन खड़ा कर महाकुंभ स्नान के लिए गए
गुड़िया बॉर्डर पर वाहनों को रोके जाने से बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई श्रद्धालु मौनी अमावस्या का स्नान करने के लिए परेशान हो गए। कछवा रोड रेलवे स्टेशन और मिर्जापुर जिले के भैंसा गांव के ग्रामीणों के घर के सामने वाहन खड़े कर ट्रेन से प्रयागराज रवाना हो गए। वहीं, कुछ श्रद्धालु जाम को देखते हुए मौनी अमावस्या पर मिर्जापुर जिले के बरेनी घाट पर स्नान करने के बाद परमहंस आश्रम जगतानंद में दर्शन-पूजन कर अपने घर रवाना हो गए।

यातायात व्यवस्था सामान्य रखने के लिए नहीं आने दिए वाहन
मौनी अमावस्या पर शहर की यातायात व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए बाहरी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रयागराज और मिर्जापुर की ओर से आने वाले वाहनों को मोहनसराय और जगतपुर इंटर काॅलेज में बने बस स्टैंड से आगे नहीं जाने दिया गया। मुड़ैला तिराहे से केवल यूपी-65 वाले वाहनों को ही शहर की ओर जाने दिया गया, लेकिन अंदरुनी हिस्से में उनका प्रवेश भी प्रतिबंधित था। 

चंदौली और बिहार की ओर से आने वाले वाहरी वाहनों को डाफी अंडरपास और नुआंव चौराहे पर रोक दिया गया। कचहरी की तरफ से आए चारपहिया वाहनों को छावनी क्षेत्र में भेज दिया गया। यूपी-65 नंबर के अलावा जो भी बाहरी वाहन आए, उन्हें मिंट हाउस से मोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed