{"_id":"5b328cc84f1c1b634d8b8acd","slug":"up-traffic-police-start-mobile-app-of-traffic-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रैफिक एलर्ट मिलेगा आपके फोन पर, यातायात पुलिस ने की ऐप की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रैफिक एलर्ट मिलेगा आपके फोन पर, यातायात पुलिस ने की ऐप की शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
ऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के यातायात पुलिस निदेशालय द्वारा लांच किए गए मोबाइल एप्लीकेशन ने मंगलवार से जिले में काम करना शुरू कर दिया है। इस मोबाइल ऐप की मदद से शहर की सड़कों पर यातायात के दबाव या जाम संबंधी ट्रैफिक एलर्ट की जानकारी मोबाइल पर आसानी से मिल सकेगी।
आगामी एक हफ्ते से दस दिन में यह मोबाइल ऐप सुचारु रूप से काम करने लगेगा। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 20 जून को मोबाइल ऐप UP POLICE TRAFFIC App को लखनऊ में लांच किया गया है। गूगल प्ले स्टोर से यह एप्प नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐप को डाउनलोड कर इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि की जानकारी देकर खुद को रजिस्टर करना होगा। ऐप पर रजिस्टर होने के बाद जिले के लोग यातायात पुलिस को सुझाव दे सकते हैं, शिकायत कर सकते हैं और यातायात पुलिस कर्मी की प्रशंसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा इस ऐप की मदद से सौ नंबर, 1090, चाइल्ड लाइन, रेलवे हेल्पलाइन, 108 नंबर एंबुलेंस और फायर सर्विस को सीधे कॉल किया जा सकता है। साथ ही, सड़क सुरक्षा और यूपी पुलिस के अन्य मोबाइल एप्लीकेशन को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से पुलिसकर्मी भी यातायात संबंधी समस्याओं के बारे में बता सकते हैं।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इस ऐप के बारे में सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह लखनऊ सिंह यातायात निदेशालय से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। हफ्ते भर में जिले भर की सूचनाओं को ऐप पर अपडेट कर दिया जाएगा और तब यह सुचारु रुप से काम करने लगेगा।