पर्यटन विभाग ने पोस्टर जारी कर बनारसी पान का बिखेरा स्वाद, शौकीनों से पूछा ये सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने एक पोस्टर जारी कर बनारसी पान का स्वाद बिखेरा है। पोस्टर में यूपी टूरिज्म ने रस भरे बनारसी पान के स्वाद और महक की चर्चा की है।
"खइके पान बनारस वाला....खुल जाए बंद अकल का ताला" ये गाना ज्यादातर बनारस की सभी पान की दुकानों पर बजता रहता है। यूं तो बनारस में आपको हर गली के नुक्कड़ और चौराहे पर पान की दुकान मिल जाएगी, लेकिन इनमें कुछ दुकानें ऐसी हैं, जिनकी चर्चा विदेशों तक है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग इसके कायल हैं और दूर-दूर से आकर इसका स्वाद चखते हैं।
इसी स्वाद को यूपी टूरिज्म ने ट्वीट कर बिखेरा है। ट्वीट में लिखा है कि कि रस भरे पान की महक और स्वाद के क्या ही कहने। ऊपर से पान जब बनारस वाला हो तो मजा और भी दोगुना हो जाता है। ट्वीट में यूपी टूरिज्म ने बनारसी पान के शौकीनों से पूछा कि अगर आपने भी कभी बनारसी पान का स्वाद चखा हो तो जरूर बताइए।
रस भरे पान की महक और स्वाद के क्या ही कहने। ऊपर से पान जब बनारस वाला हो तो मजा और भी दोगुना हो जाता है। अगर आपने भी कभी बनारसी पान का स्वाद चखा हो तो जरूर बताइए। #Varanasi #UmmazingUP #UPNahiDekhaTohIndiaNahiDekha pic.twitter.com/3QBmk8NzcA
— UP Tourism (@uptourismgov) December 11, 2020
हमारे देश में पान बहुत शौक से खाया जाता है। कई जगहों पर खाना खाने के बाद इसे खाने की परंपरा भी है। यह न सिर्फ एक मिष्ठान का काम करता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
आइए जानते हैं कितने तरह के होते हैं बनारसी पान:
- बनारसी सादा पान: सादा और स्वादिष्ट का मेल है बनारसी सादा पान। इस पान को बनारस में सबसे ज्यादा खाया जाता है। हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं।
- बनारसी मीठा पान: एक भीनी महक के साथ मीठा स्वाद का कॉम्बीनेशन है बनारसी मीठा पान। ज्यादातर युवा इसे खाना पसंद करते हैं।
- बनारसी पंचमेवा पान: अपने नाम की तरह ही है ये पान। पंच मेवों के साथ मसालों का फ्लेवर वाला ये पान किसी खास मौके पर ट्रीट में खिलाया जाता है।
- बनारसी जर्दा पान: भारतीय मसालों के साथ मिंट फ्लेवर का कॉम्बीनेशन है ये पान जो आपकी सांसों में भी समा जाएगा।
- बनारसी गुलाब पान: फ्रेश, गुलकंद की भीनी-भीनी खुशबू और मिठास के साथ कुछ फ्रूटी सिरप आपको मजा आ जाएगा।
- बनारसी केसर पान: केसर का रसीला स्वाद और साथ में इलायची स्वाद के साथ-साथ आपकी सारी थकान दूर कर देगा।
- बनारसी नवरत्न पान: गुलकंद, मिंट, इलायची, सौफ और बहुत सारी चैरी को पान के पत्ते में लपेटकर खाने का जो मजा है वो आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
- बनारसी राजरत्न पान: जब बात क्लास की हो तो बनारसी राजरत्न पान सबको पीछे छोड़ता है। इसका टेस्ट भी इसके नाम की तरह रॉयल है।
- बनारसी अमावात पान: खट्टे और मीठे का कॉम्बीनेशन है बनारसी अमावात पान। आम पापड़ इस पान को खास बनाता है।
- बनारसी पान गिल्लोरी: ये पान काफी हद तक बनारसी मीठे पान जैसा ही होता है। बस इसमें कुछ मेवों के साथ गुलकंद मिलाया जाता है।