{"_id":"5ba1249a867a557e8327c4d3","slug":"up-these-girl-student-threaten-for-leave-study-due-to-molest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में छेड़खानी से आजिज छात्राओं ने दी पढ़ाई छोड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में छेड़खानी से आजिज छात्राओं ने दी पढ़ाई छोड़ने की धमकी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों तक सक्रिय रहने के बाद एंटी रोमियो स्कवायड एक बार फिर कहीं लापता हो गई। बेखौफ शोहदे सड़कों पर खुलेआम उत्पात मचाने लगे हैं। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है जहां इंटर कॉलेज और महाविद्यालय की छात्राएं छेड़खानी से परेशान हो गई हैं। ज्यादातर छात्राओं ने जल्द कार्रवाई न होने पर पढ़ाई छोड़ने की चेतावनी दी है। कालेज प्रबंधकों ने फरिहां चौकी और निजामाबाद थाने पर शिकायत भी की है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर निजामाबाद थाना क्षेत्र का फरिहां बाजार है। इस बाजार के आसपास दो इंटर कालेज और दो महाविद्यालय है। इसमें बीटीसी, बीएड, डीएलएड आदि के भी कोर्स चलते हैं। इन विद्यालयों में आसपास के फैजुल्लाहपुर, बीबीपुर, अंबरपुर, असीलपुर, नंदपुर, बड़ागांव आदि क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ती हैं।
एक प्राइवेट इंटर कालेज के प्रबंधक श्यामजी उपाध्याय और महाविद्यालय के प्रबंधक सुजीत सिंह ने बताया कि कालेज के आसपास पुल या पेड़ के नीचे मनचले खड़े रहते हैं। ये सुबह-शाम स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। इनके स्थानीय होने की वजह से विरोध करने पर इनके घर और गांव के लोग भी उतर आते हैं। इसको लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है।
विज्ञापन
15 दिन पूर्व थाने में शिकायत की गई तो दो दिन पुलिस सक्रिय रही। फिर शांत हो गई। कालेज प्रबंधकों ने बताया कि छेड़खानी से तंग ज्यादातर छात्राएं और उनके अभिभावक पढ़ाई छोड़ने या छुड़ाने की चेतावनी दे रहे हैं। आजमगढ़ एसपी सिटी कमलेश बहादुर मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही महिला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की जाएगी। इनका प्रमुख कार्य छात्राओं की सुरक्षा और शोहदों की खबर लेना होगा।

25 से ज्यादा छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो
आजमगढ़ जिले के शेख रहमत इंटर कालेज रानी की सराय में गणित के शिक्षक चंद्रशेखर यादव ने कालेज के बाहर अपने कोचिंग सेंटर में 25 से ज्यादा छात्राओं को प्रेम जाल में फांसकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैक मेल करने लगा। इसकी जानकारी होने पर कुछ छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए शिक्षक का वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह ने अध्यापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, आरोपी फरार हो गया।
रानी की सराय पुलिस के मुताबिक जमालपुर बेलखेड़ा आवंक सिरसाल गांव निवासी चंद्रशेखर यादव रानी की सराय कस्बे के पास स्थित शेष रहमत इंटर कालेज में गणित का अध्यापक था। वह कालेज के बाहर किराए के कमरे में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अपनी कोचिंग में भी पढ़ाता था।
चंद्रशेखर शाम पांच बजे कोचिंग बंद कर देता था। लेकिन एक-दो छात्राओं को टिप्स देने के बहाने रोक लेता और उनसे अश्लील हरकत करके वीडियो बना लेता था। इसके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। जांच में पता चला है कि चंद्रशेखर ने 25 से अधिक लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की है। छात्राओं के मुताबिक सभी शिक्षक की हरकत से परेशान थीं, लेकिन वीडियो की वजह से बोल नहीं पाती थीं।