फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Season's first fog: Elderly man killed in vehicle collision

Mau News: सीजन का पहला कोहरा, वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri, 09 Oct 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Season's first fog: Elderly man killed in vehicle collision
घोसी तहसील क्षेत्र के इलाकों में कोहरा के कारण छाया धुंध, टहलते लोग। संवाद
जिले में शुक्रवार की सुबह इस सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। हालांकि इस कोहरे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। सुबह की सैर पर निकले मुसाफिर सिंह पटेल (66) कोहरे के कारण काल के गाल में समा गए। इस संबंध में मुसाफिर के भाई जय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से घोसी नगर पंचायत और ग्रामीण इलाके कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। सुबह पांच बजे से 6:30 बजे के बीच रिहायशी और खाली इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता महज 15 मीटर रह गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव निवासी मुसाफिर सिंह पटेल शुक्रवार की सुबह फोरलेन के किनारे टहलने निकले थे। करीब 5:30 बजे दृश्यता कम होने के कारण तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कोहरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जांच के बाद डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिर के भाई जयसिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर वाहन की पहचान की जाएगी। - रविंद्रनाथ राय, कोतवाल।
- बारिश के बाद कोहरे का मौसम शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया था। फिर धूप होने पर मौसम साफ हो गया है। अब अगेती दलहनी, तिलहनी की बोआई शुरू हो जाएगी। कोहरा पड़ने के चलते बीज जमाव का प्रतिशत बढ़ेगा। - संतोष कुमार मिश्र, जिला प्रभारी नेफोर्ड और कृषि विशेषज्ञ।
घर पर पत्नी के साथ रहते थे मुसाफिर
ग्रामीणों ने बताया कि मुसाफिर घर पर अपनी पत्नी राधिका देवी के साथ रहते थे। इकलौता बेटा धीरज सिंह सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई है।
जानकारी मिलते ही पुत्र सूरत से घर के लिए रवाना

घर की सुख-समृद्धि के लिए सूरत में पसीना बहा रहे इकलौते बेटे धीरज सिंह को क्या पता था कि सुबह का सूरज उनके जीवन में अंधेरा लेकर आएगा। फोन की एक घंटी से धीरज के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही आंखों में आंसुओं का सैलाब और दिल में कभी न भरने वाला दर्द लिए वह सूरत से तुरंत घर के लिए निकल पड़े है। जो बेटा दिवाली पर पिता के लिए खुशी का सबब बनने वाला था, वह आज उनकी अर्थी को कंधा देने के लिए बेबस कदमों से घर लौट रहा है।
सड़क दुर्घटना में दो घायल
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में बाईपास के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें कस्बे के फरीदपुर मोहल्ला निवासी सूरज सोनकर (17) और हनी श्रीवास्तव (19) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में लाया गया था। अधिक चोट के कारण रेफर कर दिया गया है।

ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
थाना क्षेत्र के थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में जगभानपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा भेजवाया। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed