यूपीः दो विधायकों में आरोप-प्रत्यारोप की बढ़ी रार और मामला पहुंच गया सीएम दरबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह महीने से भदोही जिले के दो विधायकों के बीच चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। राजकीय गेस्ट हाउस में हुए विवाद के बाद मामला बढ़ गया है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भदोही विधायक के खिलाफ नौ सूत्री शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर संज्ञान में लेने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि ब्लॉक परिसर सुरियावां में हरे पेड़ों के काटने में भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके परिवार के कई सदस्यों पर मुकदमा दर्ज है। बसपा सरकार में चौगना गांव में कृष्णानंद तिवारी की जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई और वहां स्कूल बनवा लिया गया। इस मामले में कोर्ट में मामला चल रहा है।
पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। त्वरित आर्थिक विकास के पांच करोड़ के टेंडर में धांधली की गई। साथ ही चुनाव में उनसे पैसे लिए गए। वापस करने की बजाए बेवजह की शिकायतें मेरे खिलाफ की जा रही हैं। उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ बेवजह टिप्पणी करते हैं। वहीं भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञानपुर विधायक की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। दूसरों को पैसा देने की बजाए वह तहसील में डेढ़ करोड़ की बकाएदारी को जमा करें।