फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP STF Varanasi unit arrested two arms smugglers

UP Crime: मुंगेर से 15 हजार की पिस्टल खरीदकर बेचते थे 50 हजार में, यूपी एसटीएफ ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 06:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 17 Jul 2025 06:30 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की एसटीएफ इकाई ने दो बदमाशों को  लालपुर-पांडेयपुर के बावनबीघा रिंग रोड से गिरफ्तार किया। उनके पास से चार अवैध पिस्टल और सात मैगजीन बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP STF Varanasi unit arrested two arms smugglers
एसटीएफ टीम के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध असलहा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बावनबीघा रिंग रोड अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू और भोला साव के पास से .32 बोर के चार अवैध पिस्टल और सात मैगजीन बरामद हुई। आरोपी मुंगेर से 15 हजार की पिस्टल खरीदकर 50 हजार रुपये में पूर्वांचल समेत आसपास जिलों में बेचते थे।

विज्ञापन


यूपी एसटीएफ वाराणसी इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौबेपुर के रामचंदीपुर निवासी समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू और बिहार मुंगेर के धरहरा जमालपुर निवासी भोला कुमार साव है। मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) ने एसटीएफ वाराणसी में संपर्क कर असलहा तस्करों के सक्रिय होने की सूचना दी।
विज्ञापन


इस आधार पर एसटीएफ ने सक्रियता बढ़ाई और सूचना मिली कि मुंगेर (बिहार) के असलहा तस्कर गोविंद साव का आदमी भोला साव असलहा लेकर स्थानीय असलहा तस्कर समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू को देने के लिए वाराणसी आने वाला है। एसटीएफ ने लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बावन बीघा रिंग रोड अंडरपास के पास घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सीएम योगी बोले: दो साल पहले भगवा गमछा पहन कर की आगजनी, मुंह से निकल गया या 'अल्लाह', करें कार्रवाई 
 

ट्रैवल की कार चलाते हुए बना अंतरराज्जीय असलहा तस्कर

एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू ने बताया कि वह 4-5 साल पहले वाराणसी में ट्रैवल की कार चलाता था। इसी दौरान उसका संपर्क कार चालक राहुल सिंह निवासी राजातालाब (दुर्घटना में मृत) से हुई। राहुल सिंह ने बताया था कि वह मुंगेर (बिहार) के असलहा तस्कर गोविंद साव निवासी कटरिया थाना मुंगेर (बिहार) को जानता है। वह असलहों का बड़ा सप्लायर है। उससे असलहा लेकर बेचने पर काफी पैसा कमाया जा सकता है।

राहुल सिंह के माध्यम से असलहा तस्कर रोहतास (बिहार) निवासी उत्तम सिंह से भी संपर्क में आया। इसके बाद हम दोनों असलहों की तस्करी करने लगे। वर्ष 2023 में समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू को थाना इलिया चंदौली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू असलहा तस्कर उत्तम सिंह के साथ मिलकर फिर तस्करी का काम करने लगा।

असलहा पहुंचाने वाले व्यक्ति को प्रति चक्कर लगभग 3 हजार रुपये मिलता था

यूपी एसटीएफ के मुताबिक कुख्यात असलहा तस्कर गोविंद साव से समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू 15 हजार रुपये में पिस्टल मंगाकर 50 हजार रुपये में बेचता था। गोविंद साव तस्करों के माध्यम से समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू तक असलहा पहुंचाता था। गोविंद साव असलहा पहुंचाने वाले व्यक्ति को प्रति चक्कर लगभग 3 हजार रुपये देता था। गिरफ्तार आरोपी भोला कुमार साव जनपद मुंगेर का रहने वाला है, जो गोविंद साव के लिए काम करता है। इस काम के एवज में 3 हजार रुपये प्रति चक्कर देता था।

गोविंद साव ने भोला साव को समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू को पिस्टल देने के लिए भेजा था। एसटीएफ के अनुसार गोविंद साव की भी गिरफ्तारी होगी। एसटीएफ वाराणसी यूनिट के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार दोनों तस्करों के व्हाट्सएप को भी खंगाला जा रहा है। अब तक कितने लोगों को असलहा बेचे गए और कितने लोग इन दोनों के संपर्क में है। सभी की कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed