{"_id":"6a977c65444e8897110d6ccd","slug":"up-samra-a-class-1-student-in-mau-appeals-to-the-dm-for-road-repairs-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मऊ में कक्षा एक की छात्रा सामरा ने लगाई डीएम से सड़क मरम्मत की गुहार, कुछ ही घंटों में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मऊ में कक्षा एक की छात्रा सामरा ने लगाई डीएम से सड़क मरम्मत की गुहार, कुछ ही घंटों में काम शुरू
Wed, 02 Sep 2026 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:01 AM IST
सार
कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनसुनवाई में पिता के साथ पहुंची सामरा नाज ने डीएम आनंद वर्धन से खराब सड़क की समस्या बताई थी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद रास्ते का नाप कराने पहुंचे ईओ डॉ.मणिभूषण तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वार्ड 17 निवासी कक्षा एक की छात्रा सामरा नाज (7) के घर के पास की सड़क का जल्द निर्माण शुरू होगा। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने भूमि की पैमाइश की। सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनसुनवाई में पिता के साथ पहुंची सामरा नाज ने डीएम आनंद वर्धन से खराब सड़क की समस्या बताई थी। कहा था, रास्ता खराब होने के कारण स्कूल जाते समय उसे आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार चोट भी लग जाती है। स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते स्कूल में डांट सुननी पड़ती है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों और आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन