{"_id":"59a95ae94f1c1bee278b4ad6","slug":"up-roadways-bus-steering-fail-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला हादसाः रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, हलक में अटकी यात्रियों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला हादसाः रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, हलक में अटकी यात्रियों की जान
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज से मिर्जापुर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। ड्राइवर ने स्टेयरिंग फेल होने पर बस को सड़क से नीचे उतार कर खेत में चला दी। जिससे बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची।
इस दौरान यह नजारा देख कर सफर कर रहे बस यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, हालांकि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। परिचालक की सूचना पर दूसरी बस पहुंचीं। घंटों इंतजार के बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
ड्राइवर लवकुश उपाध्याय ने बताया कि सड़क पर गड्ढों में पानी भरे होने से गहराई का अंदाजा ही नहीं लग सका। विंढमगंज से मिर्जापुर के लिए सुबह बस लेकर चला तो सब कुछ ठीक ठाक था। बस में कुल 65 यात्री सवार थे। सोनभद्र डिपो की यह बस खटारा स्थिति में थी।
विज्ञापन
मड़िहान तहसील के पास अचानक बस स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे उस पर सवार यात्रियों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। असंतुलित बस को कुछ दूरी पर जाने के बाद चालक ने पटरी के नीचे उतरने के बाद कंट्रोल कर लिया, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
कुछ देर के बाद आई परिवहन विभाग की दूसरी बस से यात्रियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुई। संयोग था कि उस वक्त सामने से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो सामने से टक्कर होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।